Begusarai Farmer Murder Case: बेगूसराय में अपराधियों का तांडव एक बार फिर देखने को मिला है. जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने साम ढलते ही हो एक किसान को गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैथमा वार्ड नंबर 19 की है. मृतक की पहचान कैथमा वार्ड नंबर 19 निवासी स्वर्गीय रामगुलाम सिंह के पुत्र भूषण सिंह के रूप में की गई है.
परिजनों के मुताबिक, भूषण सिंह अपने खेत पर चारा लेने जा रहे थे. तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. परिजनों ने इस हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद और संपत्ति हड़पने की नीयत का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि भूषण सिंह की पहली पत्नी सुनिता देवी से उनका लंबे समय से विवाद चल रहा था. शादी के कुछ समय बाद ही सुनीता देवी, भूषण सिंह को छोड़कर उसके छोटे भाई राजू से कोर्ट मैरिज शादी कर ली थी.
परिजनों का यह भी आरोप है कि इससे पहले संपत्ति के विवाद में भूषण सिंह के छोटे भाई राजू सिंह की भी गोली मारकर हत्या कराई गई थी. हाल ही में महिला के द्वारा जबरन जमीन बेचने का भी आरोप लगाया गया है, जिसका भूषण सिंह ने विरोध किया था. इसी रंजिश में भूषण सिंह की हत्या कराए जाने की आशंका जताई जा रही है.
घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस ने कहा कि गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या हुई है. सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. दोषियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है.
इस वारदात के बाद कैथमा और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है. लोग पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. परिजन और ग्रामीणों का कहना है कि संपत्ति के लालच में परिवार के सदस्यों की लगातार हत्याएं हो रही हैं. पहले छोटा भाई राजू सिंह, अब भूषण सिंह. अब परिवार में डर का माहौल है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…