Bharat Express DD Free Dish

युवक को रास नहीं आई प्रेमिका की शादी! खुद तो मरा गर्लफ्रेंड को भी मार डाला; मुजफ्फरनगर लव स्टोरी का खौफनाक अंत

मुजफ्फरनगर के जानसठ क्षेत्र में शादी से तीन दिन पहले युवती की उसके प्रेमी ने चाकू मारकर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी युवक ने भी आत्महत्या कर ली, गांव में मातम और दहशत का माहौल है. पढ़ें मुजफ्फरनगर लव स्टोरी के खौफनाक अंत को…

रिपोर्ट-नीरज त्यागी


Muzaffarnagar love affair murder case: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव भलवा में 5 फरवरी को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. जहां शादी से महज तीन दिन पहले एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई. हत्या के बाद आरोपी युवक ने भी अपने आप को मौत के हवाले कर दिया. मामले की प्राप्त जानकारी के मुताबिक, युवक और युवती का पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस बीच प्रेमिका की कहीं दूसरी जगह शादी होने जा रही थी. इसी बात से प्रेमी नाराज होकर गुरुवार को अचानक प्रेमिका के घर जा पहुंचा. वहां उसने अपना आपा खो दिया और गर्लफ्रेंड पर ताबड़तोड़ चाकू से कई वार कर डाले.

बताते चलें इस घटना से गर्लफ्रेंड की मौके पर ही मौत हो गई. यही नहीं फिर खुद को भी चाकू घोंपकर प्रेमी ने सुसाइड कर लिया. बता दें कि इस सनसनीखेज घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है, वहीं जिस घर में शहनाइयां बजनी थीं वहां अब मातम पसरा हुआ है.

पिछले लंबे समय से चल रहा था प्रेम प्रसंग

दरसअल, जानसठ कोतवाली क्षेत्र के भलवा गांव निवासी 27 वर्षीय प्रगति और तकरीबन 30 वर्षीय रोहित के बीच पिछले लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों अनुसूचित जाति से थे और एक ही गांव के रहने वाले थे. बताया यह भी जा रहा है कि दोनों गुड़गांव में प्राइवेट कंपनी में एक साथ काम भी किया करते थे. लेकिन प्रेमिका प्रगति के परिजनों को उनकी ये प्रेम कहानी मंजूर नहीं थी जिसके चलते प्रगति का रिश्ता उसके परिवार वाले द्वारा कहीं और कर दिया गया था और आने वाली 8 तारीख में उसकी शादी भी होनी थी.

पहले गर्लफ्रेंड फिर खुद को घोंपा चाकू

जिससे नाराज होकर रोहित गुरुवार को प्रगति के घर पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक जहाँ रोहित और प्रगति के बीच कुछ देर बातचीत भी हुई लेकिन एकाएक रोहित ने धारदार हथियार से पहले प्रगति पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया और उसके बाद उसने खुद को भी चाकू मार लिए जिससे वह खुद भी मौत की आगोश में सो गया.

यह भी पढ़ें: ‘घूसखोर पंडत’ पर क्यों मचा है बबाल? FIR के बाद आया डायरेक्टर नीरज पांडे का बयान

दोनों परिवारों में दौड़ी शोक की लहर

प्रेमी युगल की मौत के बाद जहां दोनों परिवार में कोहराम मच गया तो वही सूचना पर खुद एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा पुलिस फोर्स और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे जहां एक कमरे में पड़े प्रेमी युगल की खून से लथपथ लाशों की बारीकी से जांच पड़ताल की गई तो वही इसके बाद पुलिस द्वारा दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया. आपको बता दे कि पुलिस इस मामले में जहाँ गहनता से अपनी जांच पड़ताल कर रही है तो वही प्रथमदृष्टिया आलाधिकारियों का कहना है की घटना प्रेम प्रसंग में हत्या और आत्महत्या से जुड़ी है.

मामले पर पुलिस ने क्या बताया?

मामले पर अधिक जानकारी देते हुए मुजफ्फरनगर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्रेमी जोड़े का मामला लगता है. मृतका 26-27 साल की और प्रेमी 30-32 साल का था. दोनों गुड़गांव में साथ काम करते थे और शादी की बात चल रही थी. परिवारवालों के अनुसार प्रेम संबंधों में असफलता से नाराज होकर उन्होंने एक-दूसरे को मार लिया या आत्महत्या की. फॉरेंसिक जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सच्चाई स्पष्ट हो जाएगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read