लीगल

व्यापम घोटाला मामला: व्हिसिल ब्लोवर डॉक्टर आनंद राय को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

मध्य प्रदेश के व्यापम घोटाला मामले में व्हिसिल ब्लोवर डॉक्टर आनंद राय को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. सुप्रीम कोर्ट ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति एक्ट के तहत आरोप तय करने के आदेश को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश को भी रद्द कर दिया है.

जस्टिस संजय करोल और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने यह आदेश दिया है. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि एससी/एसटी एक्ट के दायरे पर चर्चा की है और यह कार्रवाई कानून के अनुसार नहीं है. आनंद राय ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की थी.

आरोप तय करने का फैसला बरकरा

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने एक रैली के दौरान एक सांसद, विधायक और सरकारी अधिकारियों के खिलाफ कथित हिंसा और दुर्व्यवहार से जुड़े जाति आधारित अत्याचार के मामले में आरोप तय करने को बरकरार रखा गया था. इससे पहले जमानत पर सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने कहा था कि उसने याचिकाकर्ता की आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच की है. अब तक उसके नाम पर 7 एफआईआर दर्ज की जा चुकी है.

याचिकाकर्ता द्वारा व्यापम घोटाले का खुलासा करने का बदला लेने की बात झूठी है, क्योंकि व्यापम 2008 में प्रकाश में आया. जबकि साल 1999, 2000 और 2004 में चार एफआईआर दर्ज होने का पता चला है. आनंद राय के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने से हुई हिंसा पर पुख्ता सबूत हैं. इनके कारण ही राज्य में शांति व्यवस्था बिगड़ी और अफसरों पर हमला हुआ.

ये भी पढ़ें- आई-पैक मामले में ममता सरकार की सुप्रीम कोर्ट में दो-टूक, कहा-‘सुनवाई योग्य नहीं ED की याचिका’, 18 फरवरी को अगली सुनवाई

व्यापम घोटाले में मुख्यमंत्री और बड़े अधिकारियों को घेरा.

डॉक्टर आनंद राय व्यापम घोटाला को लेकर कई बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई बड़े अधिकारियों पर लगातार सवाल उठा चुके हैं. व्यापम घोटाला के समय आनंद राय ने दावा किया था कि उनके पास मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी बातचीत का वीडियो रिकॉर्डिंग भी है. इसके बाद से ही वे लगातार सरकार और सरकारी नीतियों पर सरकार के प्रति हमलावर थे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago