रिपोर्ट-रवि शंकर शर्मा
बिहार के बेगूसराय जिले में एक बार फिर आग की भीषण तबाही देखने को मिली है. यहाँ एक भीषण अग्निकांड में करीब 12 से ज्यादा घर जलकर पूरी तरह खाक हो गए. इस हादसे में पीड़ितों का सब कुछ बर्बाद हो गया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि 25 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई है.
यह दुखद घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के सावंत पंचायत अंतर्गत बखडा गांव (वार्ड नंबर-9) की है. जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की शाम मवेशियों को ठंड से बचाने के लिए घूर (आग) जलाया गया था. इसी दौरान हवा के झोंके से निकली एक चिंगारी ने पास के घर को अपनी चपेट में ले लिया. देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि पूरे मोहल्ले में भगदड़ मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर की ओर भागे.
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ग्रामीणों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. इस हादसे में मोहम्मद हसमत, मोहम्मद हैदर, मोहम्मद असगर, मोहम्मद शौकत, मोहम्मद जाहिद, मोहम्मद नूर हसन, मोहम्मद शब्बीर और मोहम्मद छोटू आलम सहित एक दर्जन से अधिक लोगों के घर पूरी तरह जल गए. पीड़ितों ने रोते हुए बताया कि घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात, कपड़े, अनाज और करीब एक लाख रुपये नकद जलकर कोयला हो गए. मेहनत की पूरी कमाई कुछ ही मिनटों में धुएं में तब्दील हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम और छौड़ाही पुलिस मौके पर पहुंची. हालांकि, ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी दिखी कि दमकल की गाड़ी सूचना के करीब एक घंटे बाद पहुंची. दमकल आने से पहले ही ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाने की कोशिश की. बाद में प्रशासन की ओर से अंचलाधिकारी (CI) और थानाध्यक्ष ने घटनास्थल का मुआयना किया. अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया और आश्वासन दिया है कि नुकसान का सही आकलन कर जल्द से जल्द सरकारी मुआवजा दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें- बेगूसराय में खौफ का साया: कहीं पैसे के लालच में दोस्त बना कातिल, तो कहीं तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुझाया घर का चिराग
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
FSSAI ने 6 महीने तक के शिशुओं के बेबी फूड में सुक्रोज और फ्रुक्टोज मिलाने…
बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…
Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…
16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…
Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…
डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…