111मध्य प्रदेश

वर्दी की आड़ में हवस का खेल! मंडला की युवती ने आरक्षक पर लगाये गंभीर आरोप

रिपोर्ट- मुकेश बैरागी



MP Constable Sexual Harassment: मध्य प्रदेश से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां एक युवती ने पुलिस आरक्षक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता के मुताबिक सोशल मीडिया से शुरू हुआ यह रिश्ता भरोसे, प्रेम और विवाह के वादों में उलझाकर शोषण तक जा पहुंचा. जिसके बाद वो पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है. वहीं पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है.

यह पूरा मामला मंडला जिले का है. जहां युवती ने पुलिस महकमे के ही आरक्षक गजेंद्र सरयाम पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है. युवती अपनी शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और एसपी रजत सकलेचा को लिखित शिकायत सौंप दी.

36वीं बटालियन में पदस्थ है आरोपी

पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2023 में उसकी पहचान फेसबुक के माध्यम से आरक्षक गजेंद्र सरयाम, जो वर्तमान में 36वीं वाहिनी बटालियन बालाघाट में पदस्थ है, से हुई थी. चैटिंग के दौरान आरोपी ने खुद को एक ही समाज का बताते हुए विवाह का प्रस्ताव दिया और भरोसा दिलाया कि वह उससे ही शादी करेगा.

ये भी पढ़ें- CWC में किस संकट की बात कर रहे हैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे?

इंदौर और भोपाल के होटलों में की मुलाकात

पीड़िता का आरोप है कि इसी शादी के आश्वासन पर आरोपी उसे इंदौर और भोपाल बुलाकर होटलों में ठहराता रहा, जहां उसकी इच्छा के विरुद्ध बार-बार शारीरिक संबंध बनाए. जब भी पीड़िता ने विरोध किया, आरोपी शादी का झूठा भरोसा देता रहा. पीड़िता ने बताया कि जब उसने शादी की बात पर दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे गंदी-गंदी गालियां दीं और कहा कि मुझे तो सिर्फ तेरे शरीर से मतलब था, मेरा मकसद पूरा हो गया.

आरोपी आरक्षक के इस व्यवहार से पीड़िता को गहरा मानसिक आघात पहुंचा है. न्याय की आस में पीड़ित युवती ने पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा से मुलाकात कर पूरी घटना से अवगत कराया. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने शिकायत की जांच कर उचित वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन दिया है. अब बड़ा सवाल यह है कि क्या वर्दी की आड़ में हुए इस कथित अपराध पर सख्त कार्रवाई होगी या पीड़िता को न्याय के लिए और इंतजार करना पड़ेगा?

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

20 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

32 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

37 minutes ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

56 minutes ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

1 hour ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

2 hours ago