Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bihar Fire Accident

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में नेशनल हाईवे-27 पर बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया. बेनीबाद थाना क्षेत्र के राजा लाइन होटल में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया. दमकल विभाग और स्थानीय लोगों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

बेगूसराय जिले के छौड़ाही थाना क्षेत्र के बखड़ा गांव में मवेशियों के लिए जलाई गई आग से भीषण तबाही मच गया. पीड़ित परिवारों का सारा सामान जल गया, जबकि प्रशासन ने मुआवजे का आश्वासन दिया है.