देश

गोलियों की तड़तड़ाहट से कांपा बेगूसराय! दो गुटों के खूनी संघर्ष के बीच सगे भाइयों को मारी गोली, एक की मौत

Begusarai Gang War: बिहार का बेगूसराय सोमवार को गैंगवार में चली गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा. अपराधियों की ताबड़तोड़ फायरिंग में दो लोग घायल हो गए. जिसमें से एक की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दोनों घायल सगे भाई थे. गंभीर रूप से घायल दूसरे भाई का अस्पताल में इलाज चल रहा है. मृतक की पहचान अजीत राय के रूप में हुई है. वहीं घायल का नाम दीपक राय बताया जा रहा है.

यह घटना बछवारा थाना क्षेत्र के लक्ष्मण टोला की है. जहां दो गुटों में काफी समय से गैंगवार और मारपीट का मामला चल रहा था. सोमवार को यह मारपीट और विवाद की घटना अचानक हिंसक हो गई.

विवाद को देख अजीत राय मामले को शांत कराने के लिए मौके पर पहुंचा था. इसी दौरान गुस्साये दूसरे पक्ष के लोगों ने उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस फायरिंग में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए.

सदर अस्पताल में हो गई मौत

फायरिंग होते ही इलाके में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में दोनों घायलों को बछवारा पीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां अजीत राय की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं दीपक राय का इलाज चल रहा है.

अजीत राय की हत्या की सूचना मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए. उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

मामले की सूचना मिलने के बाद बछवारा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जगह-जगह छापेमारी कर रही है. पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले की गहनता से तफ्तीश की जा रही है.

ये भी पढ़ें- माननीय बनने को तैयार पवन सिंह! सम्राट चौधरी और चिराग पासवान के साथ नामांकन भरने पहुंचे ‘पॉवर स्टार’

फिलहाल गांव में हुए गैंगवार की घटना और फायरिंग को लेकर इलाके में तनाव बना हुआ है. लोगों में डर और दहशत का माहौल है. पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

20 minutes ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

34 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

1 hour ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

1 hour ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

1 hour ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

2 hours ago