Oman Coast Tanker Attack
Oman Coast Tanker Attack: इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष एक बार फिर तेज हो गया है. इसी बीच होर्मुज स्ट्रेट के पास एक तेल टैंकर में आग लग गई. टैंकर में आग लगने से उसमें सवार 24 भारतीय फंस गए. मामले की सूचना मिलते ही इंडियन नेवी तुरंत एक्टिव हो गई और समय रहते ही मौके पर पहुंचकर सभी भारतीयों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया. दावा किया जा रहा है कि इस तेल टैंकर पर हमला हुआ है. हालांकि इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है.
मिली जानकारी के मुताबिक होर्मुज स्ट्रेट में ओमान तट के पास एक तेल टैंकर पर हमले की खबर मिली. तभी भारतीय नाविकों के संगठन फॉरवर्ड सीमैन्स यूनियन ऑफ इंडिया ने बयान दिया कि उस जहाज पर 24 भारतीय नाविक मौजूद हैं.
🚨 Oman के Maritime Area के निकट, Strait of Hormuz के आसपास एक commercial vessel को निशाना बनाए जाने की खबर सामने आई है। Vessel पर 24 Indian crew members मौजूद थे।
Reports के अनुसार, एक explosion के कारण vessel को नुकसान पहुंचा और उसकी एक lifeboat भी प्रभावित हुई। घटना के बाद… pic.twitter.com/dKq3OINMiE
— Ritika (@Im_Ritikaa) June 8, 2026
यूनियन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि होर्मुज स्ट्रेट में ओमान तट पर एक जहाज की तरफ से संकट का अलर्ट (डिस्ट्रेस अलर्ट) भेजा गया है. यूनियन ने इस पोस्ट में जहाज की लोकेशन भी शेयर किये.
भारतीय नाविकों की तरफ से संकट अलर्ट की खबर मिलते ही इंडियन नेवी एक्टिव हो गई और समय रहते सभी 24 नाविकों को रेस्क्यू कर लिया.
इस संबंध में पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय (MoPSW) ने शाम के समय प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सभी नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया है. MoPSW के शिपिंग डिवीजन के निदेशक ओपेश कुमार शर्मा ने कहा,
हाल ही में हमें एक रिपोर्ट प्राप्त हुई है कि आज दोपहर लगभग 1:30 बजे एमटी मैरिवेक्स (MT Marivex) नामक जहाज पर आग लगने की घटना सामने आई है. इस जहाज पर 24 भारतीय नाविक (सीफेयरर) सवार थे. यह प्रारंभिक जानकारी है जो हमें प्राप्त हुई है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, फिलहाल सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं.
ये भी पढ़ें- ईरान-इजरायल युद्ध से हिल रही दुनिया, क्या 2027 तक महंगाई और मंदी का तूफान आएगा, वर्ल्ड बैंक ने क्या चेतावनी दी?
ओपेश कुमार शर्मा ने आगे बताया कि रेस्क्यू किये गए नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विदेश मंत्रालय (MEA), विदेशों में स्थित भारतीय मिशनों, भारतीय नौसेना और रक्षा मंत्रालय के साथ लगातार समन्वय कर रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Raja Bhaiya Political Journey: राजा भैया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह की पूरी राजनीतिक कहानी जानिए.…
सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से दुर्व्यवहार के मामले को जस्टिस सुभाष…
Anant Singh Salary and Net Worth: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शाही…
उत्तर प्रदेश सरकार की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) को प्रदेशभर में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा…
न्यू इंडिया फाउंडेशन (NIF) ने सैम डैलरिम्पल को उनकी पुस्तक 'शैटर्ड लैंड्स: फाइव पार्टीशंस एंड…
Sheshnag Lake Controversy Explainer: अमरनाथ यात्रा मार्ग पर स्थित शेषनाग झील के किनारे JCB से…