देश

Atul Subhash Suicide Case: बेंगलुरु पुलिस ने अतुल की पत्नी निकिता, सास और साले को किया गिरफ्तार

Atul Subhash Suicide Case: बेंगलुरु में एआई इंजीनियर अतुल सुभाष के सुसाइड केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. बेंगलुरु पुलिस नेअतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा और पत्नी के भाई अनुराग को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है. यह गिरफ्तारी अतुल के परिवार के सदस्यों की मांग पर की गई है, जो निकिता और उनके परिवार पर अतुल को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा रहे हैं. पुलिस ने निकिता सिंघानिया को गुरुग्राम और सास-साले को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है.

अतुल ने लिखा था सुसाइड नोट

अतुल ने अपने 23 पेज के सुसाइड नोट में निकिता और उनके परिवार पर उत्पीड़न और जबरन वसूली का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली थी. सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी शादी की शुरुआत से लेकर पत्नी से विवाद के बाद खुद पर लगे एक-एक केस और सुसाइड की ओर ढकेलने वाले हर प्वाइंट को विस्तार से समझाया था.

14 दिनों की मिली न्यायिक हिरासत

निकिता, निशा और अनुराग को अदालत में पेश किया गया है, जहां से तीनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इससे पहले, बेंगलुरु पुलिस ने निकिता के जौनपुर में स्थित मकान पर नोटिस लगाया था, जिसमें उन्हें 3 दिन में बयान दर्ज करने के लिए कहा गया था.

यह भी पढ़ें- बेंगलुरु में तकनीकी विशेषज्ञ ने आत्महत्या की, 24 पन्नों के सुसाइड नोट में पत्नी और उसके परिवार पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

अतुल के परिवार के सदस्यों ने निकिता और उनके परिवार पर अतुल को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है, और उन्हें कड़ी सजा देने की मांग की है. इस मामले में आगे की जांच जारी है, आगे निकिता और उनके परिवार के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है, इसपर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिल्ली में वारदातों का दौर जारी: सीलमपुर में घर के बाहर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, दो दिन में दूसरी हत्या

राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…

4 minutes ago

बालों के लिए खजूर, रीठा और कुल्थी कितने फायदेमंद? जानें इनके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका

Hair Care Tips: खजूर और कुल्थी में मौजूद पोषक तत्व बालों की सामान्य सेहत बनाए…

8 minutes ago

विदेशी नागरिकता और प्रदर्शन में शामिल होना पड़ा भारी, आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का फरमान

Mumbai Police Notice: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई…

17 minutes ago

आरा में दिनदहाड़े रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या, बेटे के सामने बरसाईं गोलियां

Crime News: बिहार के आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय संघ बिहार के अध्यक्ष…

30 minutes ago

परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस: पंजाब बंद का मानसा में दिखा भारी असर, सड़कें सुनसान और बाजार पूरी तरह ठप

Punjab News: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध और इंसाफ की मांग को लेकर 15…

35 minutes ago