Bihar Cobra Bite:जितेंद्र/बेतिया: पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज से एक अनोखी और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहाँ जहरीले कोबरा के डसने के बाद एक युवक ने घबराने या झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ने के बजाय गजब की सूझबूझ दिखाई. युवक ने काटने वाले कोबरा को एक डिब्बे में बंद किया और उसे लेकर सीधा अनुमंडलीय अस्पताल नरकटियागंज पहुँच गया, जिससे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया.
बेतिया के नरकटियागंज में धनजीत कुमार मिश्र को घर की सफाई के दौरान एक जहरीले कोबरा ने काट लिया. बिना डरे उन्होंने सांप को डिब्बे में बंद किया और सीधे अस्पताल पहुँच गए. समय पर अस्पताल पहुँचने के कारण डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू कर दिया, जिससे उनकी जान बच गई और हालत अब सामान्य है.
घटना नरकटियागंज प्रखंड के हरसरी पुरैनिया गांव की है. गांव के निवासी धनजीत कुमार मिश्र अपने घर के बाहर सफाई का काम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक एक जहरीला कोबरा निकल आया और उसने धनजीत के हाथ में डस लिया. सांप के काटते ही धनजीत ने आपा खोने के बजाय तुरंत समझदारी दिखाई और सुरक्षित तरीके से सांप को पकड़कर एक प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर दिया.
बिना समय गंवाए धनजीत कोबरा बंद डिब्बे के साथ अनुमंडलीय अस्पताल नरकटियागंज पहुंच गए. अस्पताल में जैसे ही लोगों को पता चला कि युवक के हाथ में मौजूद डिब्बे में वही जिंदा कोबरा है जिसने उसे काटा है, वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. हर कोई धनजीत की इस हिम्मत और सूझबूझ की तारीफ कर रहा था.
अस्पताल के चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि सांप के काटने के तुरंत बाद युवक अस्पताल पहुंच गया था, जिसके कारण सही समय पर उसका उपचार शुरू कर दिया गया. डॉक्टर के अनुसार फिलहाल धनजीत की हालत सामान्य और खतरे से बाहर है, फिर भी एहतियात के तौर पर उन्हें चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है.
यह भी पढ़ें- मालिकों की आपसी खींचतान पड़ी भारी, गीता कॉलोनी में झुकी इमारत; MCD और पुलिस अलर्ट
-भारत एक्सप्रेस
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…
Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…
CJI Surya Kant viral caste remarks fact check: सोशल मीडिया पर जाति और आरक्षण को…
Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…
Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…
CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…