देश

26/11 के अनसुने नायकों को सलाम! ‘भारत भाग्य विधाता’ की विशेष स्क्रीनिंग में शामिल हुए मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री

Bharat Bhagya Vidhata Film: 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान मानवता, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बने स्वास्थ्यकर्मियों को समर्पित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की विशेष स्क्रीनिंग शुक्रवार को जयपुर में आयोजित की गई. इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने फिल्म का अवलोकन किया तथा नर्सिंग समुदाय के योगदान को सम्मानपूर्वक नमन किया. कार्यक्रम का आयोजन मंडी सांसद एवं अभिनेत्री Kangana Ranaut की ओर से किया गया.

फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान कामा अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ, वार्ड बॉय, सुरक्षा कर्मियों और अन्य कर्मचारियों की उस अदम्य बहादुरी की कहानी को पर्दे पर लाती है, जिन्होंने आतंक के साये में भी करीब 400 मरीजों की जान बचाने के लिए अपने कर्तव्य का निर्वहन किया. फिल्म का निर्देशन डॉ. मनोज तापड़िया ने किया है, जबकि कंगना रनौत इसमें एक साहसी नर्स की भूमिका निभा रही हैं.

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने नर्सों की सराहना की

विशेष स्क्रीनिंग के दौरान राज्यभर से आमंत्रित नर्सिंग कर्मियों का सम्मान किया गया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने नर्सों के समर्पण, सेवा भावना और संकट की घड़ी में निभाई गई उनकी भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्यकर्मी समाज के वास्तविक नायक हैं, जिनका योगदान किसी भी परिस्थिति में भुलाया नहीं जा सकता.

फिल्म की कहानी 26 नवंबर 2008 की उस भयावह रात से प्रेरित है, जब मुंबई में हुए आतंकी हमलों के दौरान कामा अस्पताल की नर्सों और कर्मचारियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों को सुरक्षित रखा. विशेष रूप से नर्स अंजली कुलथे की बहादुरी को फिल्म में प्रमुखता से दर्शाया गया है, जिन्होंने गोलियों की आवाज और आतंक के माहौल के बीच कई मरीजों और गर्भवती महिलाओं की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

राष्ट्रनिर्माण की भावना को श्रद्धांजलि

कार्यक्रम में जयपुर सांसद मंजू शर्मा, फिल्म के निर्माता डॉ. जयंतीलाल, चिकित्सा एवं नर्सिंग क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे. उपस्थित जनों ने फिल्म को केवल एक सिनेमाई प्रस्तुति नहीं, बल्कि सेवा, साहस और राष्ट्रनिर्माण की भावना को समर्पित एक भावनात्मक श्रद्धांजलि बताया.

ये भी पढ़ें- अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, हेट स्पीच मामले में CID ने कसा शिकंजा, अगले हफ्ते पूछताछ के लिए किया तलब

फिल्म 12 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और इसे 26/11 हमलों के अनसुने नायकों को समर्पित एक महत्वपूर्ण कृति माना जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

नतांश पटेल

Crime and political journalist with 5+ years of experience, currently serving as Bureau In-Charge, Rajasthan at Bharat Express News Network. Known for leading editorial teams, delivering high-impact interviews, and driving audience growth through sharp content strategy.

Recent Posts

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

31 minutes ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

45 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

50 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

51 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

1 hour ago