देश

नागौर में खनन माफिया पर सर्जिकल स्ट्राइक! IPS जितिन जैन की अगुवाई में आधी रात को छापा, 7.5 करोड़ के 17 वाहन जब्त

Nagaur Illegal Mining Raid: अवैध खनन के खिलाफ नागौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खींवसर थाना क्षेत्र से करीब 7.50 करोड़ रुपये कीमत के 17 वाहन और मशीनें जब्त की हैं. पुलिस की दबिश पड़ते ही खनन माफिया मौके से फरार हो गए, जबकि उनके खिलाफ संगठित अपराध और एमएमडीआर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

पुलिस के अनुसार बैरावास और ताडावास की सरकारी भूमि पर लंबे समय से अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं. इसी सूचना के आधार पर आईपीएस जितिन जैन के निर्देशन में विशेष टीमों ने देर रात छापेमारी की. पुलिस को देखकर खनन में लगे लोग मशीनें और वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले.

करोड़ों की मशीनें हुई जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 4 एलएनटी मशीनें, 2 जेसीबी, 5 डम्पर, 2 पोकलैंड मशीन ढोने वाले थाटे, 3 ट्रैक्टर-कम्प्रेशर, 2 ड्रिलिंग मशीनें और एक बोलेरो कैम्पर जब्त की. जब्त किए गए वाहनों और मशीनों की कुल कीमत करीब 7.50 करोड़ रुपये आंकी गई है.

प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि खनन माफिया पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप संचालित कर रहे थे, जिनके जरिए रियल टाइम सूचनाएं साझा की जाती थीं. हालांकि इस बार पुलिस की रणनीति के आगे उनकी तैयारी नाकाम साबित हुई.

पुलिस ने नामजद आरोपियों की पहचान की

खींवसर थाने में प्रकरण संख्या 152/2026 दर्ज कर बीएनएस की धारा 112(2) तथा एमएमडीआर एक्ट की धारा 4/21 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने नामजद आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें- मुकदमे पर भारी पड़ा प्यार! जिस दामाद पर किया था दहेज का केस, उसने बचाई ससुर की जान, कोर्ट के बाहर पत्नी ने फाड़े तलाक के कागज

आईपीएस जितिन जैन ने बताया कि क्षेत्र में लगातार अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं. इसी आधार पर रात 11 से 12 बजे के बीच विशेष अभियान चलाया गया. पुलिस को देखते ही आरोपी भाग गए, लेकिन टीम ने 17 वाहन जब्त कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. मामले की रिपोर्ट खनिज विभाग को भेज दी गई है और संयुक्त रूप से आगे की कार्रवाई जारी है.

-भारत एक्सप्रेस

नतांश पटेल

Crime and political journalist with 5+ years of experience, currently serving as Bureau In-Charge, Rajasthan at Bharat Express News Network. Known for leading editorial teams, delivering high-impact interviews, and driving audience growth through sharp content strategy.

Recent Posts

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

15 minutes ago

लखनऊ में चमकेगी IT सिटी और वेलनेस सिटी: पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को एलडीए ने दी बड़ी कमान

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…

50 minutes ago

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

1 hour ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

2 hours ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

2 hours ago