देश

सत्य और साहस के 3 साल! भारत एक्सप्रेस के सफर पर फिदा हुए दिग्गज, मुख्यमंत्री से लेकर सांसद तक दे रहे शुभकामनाएं

Bharat Express: भारतीय मीडिया इंडस्ट्री में अपने तेज और सटीक खबरों के दम पर अलग पहचान बनाने वाले भारत एक्सप्रेस चैनल के 3 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों ने भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर बधाई संदेश दिया. जिसमें से बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और सांसद हेमा मालिनी प्रमुख थीं.

तीसरी वर्षगांठ के मौके पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भारत एक्सप्रेस को बधाई दी है. उन्होंने कहा,

3 वर्ष पूरे होने पर भारत एक्सप्रेस को बहुत-बहुत बधाई, आप आगे बढ़ते रहें.

देवेंद्र फडणवीस ने दी बधाई

भारत एक्सप्रेस के तीन साल पूरे होने पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी बधाई संदेश भेजा. उन्होंने भारत एक्सप्रेस को जनता का चैनल बताते हुए कहा,

मैं भारत एक्सप्रेस को बधाई देता हूं. चुनौतीपूर्ण लेकिन बहुत सहजता के साथ…पूरी बेबाकी के साथ और जनता के सवालों को बहुत मुखरता के साथ सामने रखते हुए ये तीन साल पूरे हुए हैं. मेरी अपेक्षा है कि इसी प्रकार से जनता के चैनल के रूप में भारत एक्सप्रेस काम करता रहेगा.

हेमा मालिनी ने दी शुभकामनाएं

मथुरा लोकसभा सीट से सांसद और एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने भारत एक्सप्रेस को बधाई दी है. उन्होंने अपना शुभकामना संदेश देते हुए कहा,

आप बहुत बढ़िया काम करते हैं…अच्छा काम करते रहिये.

बिहार से आया बधाई संदेश

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने भी शुभकामनाएं दी. उन्होंने इसे जनता का विश्वास बताया.

बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि जिस तरह से पूरी पारदर्शिता के साथ जनता की समस्याओं को उठाते हैं. जनता के विश्वास को बढ़ाते हैं. भारत एक्सप्रेस चैनल को हमारी हृदय से शुभकामनाएं.

ये भी पढ़ें- ठाकुरगंज में विवाद के बाद हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार, लकड़ी का पटरा बरामद

बता दें कि, भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ के मौके पर होटल द ललित दिल्ली में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. 9 मार्च 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस के सीएमडी और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय भी शामिल होंगे. सुबह 10 बजे से शुरू हो रहे इस मेगा कॉन्क्लेव में कई केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और अधिकारी शामिल होंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

मंच की चमक से परे जमीन की सियासत, भूपेंद्र चौधरी के कार्यकाल में कैसे सक्रिय रहा यूपी बीजेपी का संगठन?

भूपेंद्र सिंह चौधरी का यूपी बीजेपी अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल संगठन को मजबूत करने…

11 minutes ago

एक महिला, 4 पति, 9 बच्चे… दूसरे के साथ मिलकर तीसरे पति पर किया ये कांड, जांच में जुटी पुलिस

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने…

19 minutes ago

‘क्या सांसद अब व्यक्तिगत मामले भी सीधे सुप्रीम कोर्ट लाएंगे?’- महुआ मोइत्रा की अर्जी पर सॉलिसिटर जनरल का तंज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 1…

21 minutes ago

P से ‘परिवार’ D और A से कौन? ओपी राजभर ने अखिलेश के गजब मजे लिए; बताया PDA का नया फुलफॉर्म

OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर ने अखिलेश…

23 minutes ago

मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक: बेबी रानी मौर्य के सफर से समझें महिला सशक्तिकरण

बेबी रानी मौर्य के मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक के सार्वजनिक सफर से समझें…

39 minutes ago

दिल्ली दंगा मामला: ‘सुप्रीम कोर्ट की शर्तों में नहीं हो सकता बदलाव’, उमर-शरजील की बेल अर्जी फिर नामंजूर

UAPA Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील…

42 minutes ago