खेल

19 नवंबर की वो काली रात और अब 2026 का ये सदमा! अहमदाबाद, तू ही क्यों बनता है हार का गवाह?

IND VS NZ T20 World Cup 2026: ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम सभी टीमों को रौंदते हुए ग्रुप 8 में पहुंचती है. भारतीय टीम इस वर्ल्ड कप में अबतक अजेय रही थी. सुपर 8 मुकाबले में भारतीय टीम का मुकाबला साउथ अफ्रीका से होने वाला था.

पहले टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका की टीम बल्लेबाजी करते हुए 187 रनों का लक्ष्य दिया. जब भारतीय टीम मैदान पर उतरी तो जैसे उनके बैट जाम हो गए थे. एक के बाद एक सभी खिलाड़ी पवेलियन लौट गए. पूरी भारतीय टीम 111 रन पर ऑल आउट हो गई और भारत यह मुकाबला 76 रनों से बुरी तरह हार गया.

अब बात करते हैं साल 2023 के ODI वर्ल्ड कप का. 19 नवंबर 2023 को रविवार के दिन हुए इस मुकाबले में भारत पहले बल्लेबाजी करने उतरा. यहां भारत की शुरुआत खराब रही. एक-एक कर सभी बल्लेबाज पवेलियन लौट जाते हैं और भारत 240 रन पर ऑल आउट हो जाता है. इस फाइनल मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया की टीम 6 विकेट से जीत लेती है.

अबतक की सबसे दर्दनाक हार!

भारतीय टीम घरेलू ODI विश्व कप में पहली बार फाइनल हारी थी. जबकि इस पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम अजेय थी. भारत फाइनल मुकाबले से पहले 10 मैच खेला था और सभी में जीत दर्ज की थी. रोहित शर्मा, विराट कोहली, रविंद्र जडेजा और बुमराह जैसे महारथियों से सजी टीम के लिए यह अबतक की सबसे दर्दनाक हार थी

इन दोनों मैचों में एक बात कॉमन था और वो था स्टेडियम. दोनों मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था. जिसके बाद से इस स्टेडियम को लेकर फैंस के बीच एक अलग ही परसेप्शन देखने को मिला. फैंस इस स्टेडियम को शापित या भूतिया कहने लगे. लेकिन क्या यह बात सच है? आइसे आंकड़ों से समझते हैं.

2023 से अबतक क्या रहा ट्रेंड

भारत 2023 से अबतक कुल 4 ICC इवेंट्स खेल चुका है. जिसमें भारत ने सिर्फ दो ही मैच हारे हैं और दोनों ही हार अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुई है. साल 2023 के ODI WC फाइनल के बाद भारत ने ICC टूर्नामेंट्स में 30 से ज्यादा मैच खेले हैं. जिसमें सिर्फ ये दो हार मिली हैं.

ये भी पढ़ें- बिहार में ये क्या हो रहा है? मछली विवाद में मुखिया को कीचड़ में पटककर पीटा; जानें भागलपुर का मामला

हालांकि 2026 T20 WC में ग्रुप स्टेज में भारत ने नीदरलैंड्स को इसी स्टेडियम में 17 रनों से हराया. इसके अलावा भारत ने इस स्टेडियम में कुल 10 टी 20 मैच खेले हैं. जिसमें 7 मैचों में जीत मिली है और सिर्फ 3 मैचों में हार मिली हैं.

रिकॉर्ड्स को देखते हुए यह नहीं कहा जा सकता है कि अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम भारतीय टीम के लिए शापित है. यह दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है. जिसकी क्षमता 1.32 लाख है. यहां ICC फाइनल्स या बड़े मैच का बहुत ज्यादा प्रेशर होता है. हालांकि ICC इवेंट्स में हार की यादें फैंस को हमेशा के लिए डरा देती हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

5 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

6 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

6 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

6 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

7 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

7 hours ago