होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
वरुण धवन और जाह्नवी कपूर(फोटो)
Varun-Janhvi: साल 2023 में बड़े पर्दे पर कुछ फ्रेश जोड़ियां नजर आएंगी. बी-टाउन की जिस जोड़ी को लेकर सबसे ज्यादा एक्साइटमेंट है वह जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की जोड़ी हैं. दोनों फिल्म ‘बवाल’ में नजर आएंगें. वरुण-जाह्नवी पिछले एक साल से प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे हैं. अगस्त 2022 में दोनों ने पोलैंड में फिल्म का आखिरी शेड्यूल पूरा किया था. इसके बाद मेकर्स ने कैप्शन के साथ एक मजेदार वीडियो भी शेयर किया था.
“हमने मचा दिया है हर जग बवाल! अज्जू भैय्या स्टाइल में फिल्म की रैपिंग! अगला बवाल होगा थिएटर में 7 अप्रैल 2023 को.” यानी फिल्म की रिलीज डेट 7 अप्रैल 2023 थी लेकिन लगता है कि फैंस को वरुण और जाह्नवी को ऑन-स्क्रीन देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा क्योंकि रिलीज की तारीख अब टाल दी गई है.
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘बवाल’ की रिलीज डेट को वीएफएक्स और टेक्निकल जरूरतों की वजह से आगे खिसका दिया गया है. बता दें कि जाह्नवी और वरुण धवन स्टारर फिल्म को पोलैंड में स्पेशल टेक्निक का इस्तेमाल करके शूट किया गया है और इसकी ऑनस्क्रीन प्रेजेंटेशन बहुत महत्व रखती हैं. ऐसे में मेकर्स विजुअल फाइननेस हासिल करने में इंटरेस्टेड हैं और इसमें ज्यादा टाइम लग सकता है.
रिपोर्ट के मुताबिक नितेश तिवारी का कहना हैं, ”इन सीक्वेंस में हम जो विजुअल फाइनेस हासिल करना चाहते हैं, उसमें हमारी उम्मीद से ज्यादा टाइम लगेगा. हम किसी भी चीज़ में कटौती नहीं करना चाहते हैं क्योंकि हमारा मकसद अपने व्यूअर्स के लिए अपने विजन के बेस्ट वर्जन के अलावा और कुछ नहीं लाना है.
‘बवाल’ को कई दिलचस्प लोकेशन जैसे पेरिस, बर्लिन, पोलैंड, एम्स्टर्डम, क्राको, और वारसॉ में शूट किया गया है और साथ ही भारत में भी इसकी शूटिंग की गई है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक ,सूत्र से ये जानकारी भी मिली की, “यह एक बहुत ही यूनिक लव स्टोरी है और वारसॉ में एक बड़े एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग भी हुई है. सूत्र के मुताबिक हर दिन 700+ सदस्यों के टैलेंटेड क्रू के साथ जर्मनी से एक्शन डायकेक्टर और स्टंटमैन को बुलाया है, नितेश सर और साजिद सर ऑडियंस को विजुअल ट्रीट देने के लिए फिल्म को बढ़ाया है.”
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…
Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…
'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…