देश

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र से की मुलाकात, चैनल की लॉन्चिंग कार्यक्रम में किया आमंत्रित

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने गुरुवार को राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की. वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने कलराज मिश्र को ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज चैनल के शुभारंभ कार्यक्रम में बतौर अतिथि आमंत्रित किया. इस दौरान उपेंद्र राय ने कलराज मिश्र को ‘भारत एक्सप्रेस’ का विजन डॉक्यूमेंट और अपनी पुस्तकों ‘हस्तक्षेप’ व ‘नजरिया’ की प्रतियां भी भेंट की.

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय ने ट्वीट किया, “राजस्थान के राज्यपाल माननीय श्री कलराज मिश्र जी से मुलाकात का अवसर मिला. इस मौके पर उन्हें ‘भारत एक्सप्रेस’ का विजन डॉक्यूमेंट भेंट किया, साथ ही अपनी पुस्तकों ‘हस्तक्षेप’ व ‘नजरिया’ की प्रतियां भी भेंट की. मैंने उन्हें न्यूज चैनल के लॉन्चिंग कार्यक्रम में आमंत्रित किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया.”

इसके पहले, भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय ने बुधवार को छत्तीसगढ़ की गवर्नर अनुसुइया उइके से मुलाकात की थी. इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने छत्तीसगढ़ की गवर्नर को ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज चैनल के लॉन्चिंग कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया था. साथ ही उन्होंने चैनल की आगे की योजनाओं के बारे में भी चर्चा की थी. वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने छत्तीसगढ़ की गवर्नर को अपनी पुस्तकों ‘हस्तक्षेप’ और ‘नजरिया’ की प्रतियां भी भेंट की थीं.

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय के नेतृत्व में जल्द ही भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल लॉन्च होने जा रहा है. उपेंद्र राय पत्रकारिता जगत का जाना-पहचाना नाम हैं और अब उनके 25 सालों के लंबे पत्रकारीय जीवन के अनुभवों की झलक ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क’ के जरिए देखने को मिलेगी.

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू में जनता तक सभी खबरें पहुंचाएगा. उपेन्द्र राय की कोशिश है कि मीडिया समूह के सभी प्लेटफॉर्म को वक्त के हिसाब से वाइब्रेंट बनाते हुए पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों को भी जिंदा रखा जाए.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

9 minutes ago

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

26 minutes ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

31 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

37 minutes ago

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

1 hour ago