मनोरंजन

जेल में बंद ‘मुन्ना भाई और सर्किट’, संजय दत्त ने शेयर किया पोस्टर, अरशद वारसी को साथ देख फैन्स हैरान

Sanjay Dutt-Arshad:  संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस और लगे रहो मुन्ना भाई में एक साथ नजर आये थे. फिल्म सुपरहिट रही थी. मुन्ना भाई और सर्किट की जोड़ी ने तो लोगों के दिलों में ऐसी जगह बनाई, जिसे आज तक नहीं भुलाया जा सका है. फैन्स को मुन्ना भाई सीरीज की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन इस बीच संजय दत्त के प्रोडक्शन हाउस ने इस हिट जोड़ी की एक साथ अगली फिल्म का ऐलान जरूर कर दिया है. फिल्म का पहला पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है.

संजय दत्त के प्रोडक्शन हाउस थ्री डाइमेंशन मोशन पिक्चर्स ने अपने ट्विटर एकाउंट पर इस फिल्म का पोस्टर शेयर किया है और लिखा है, ‘आपके लिए लेकर आ रहे हैं संजय दत्त और अरशद वारसी की एपिक जोड़ी. हम सब इनका इंतजार कर रहे थे, लेकिन उनका इंतजार हमारे इंतजार से भी लंबा था.’ फिल्म के प्रोड्यूसर संजय दत्त हैं जबकि फिल्म को डायरेक्ट सिद्धांत सचदेव कर रहे हैं.

फिल्म का पोस्टर काफी मजेदार नजर आ रहा है. संजय दत्त और अरशद वारसी कैदियों के कपड़ों में हैं और सलाखों के पीछे हैं. हालांकि फिल्म का टाइटल अभी तक फाइनल नहीं हुआ है. लेकिन अरशद वारसी और संजय दत्त को एक साथ देने का उनके फैन्स का लंबे समय का इंतजार जरूर अब खत्म होने जा रहा है.

ये भी पढ़ें-Gadar 2: तारा सिंह आ गया, अब होगी तबाही- ‘गदर 2’ के फर्स्ट लुक पर फैंस दे रहे रिएक्शन

‘मुन्ना’ और ‘सर्किट’ को आज भी नहीं भूली है ऑडियंस

संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी राजकुमार हिरानी की सुपरहिट फ्रैंचाइजी ‘मुन्ना भाई’ में नजर आई थी. 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ और 2006 में आई फिल्म ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ ने ऑडियंस का भरपूर मनोरंजन किया था. इन दोनों फिल्मों ने अरशद वारसी के साथ-साथ बोमन ईरानी की भी किस्मत पलट दी थी, इन दोनों ही फिल्मों को ऑडियंस आज भी भुला नहीं पाई है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

10 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

13 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

42 minutes ago

कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…

49 minutes ago

एक झटके में चली गई 50 वर्षीय बुजुर्ग की जान, नवादा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर

Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…

54 minutes ago