सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
Lucknow Building Collapse: लखनऊ के वजीर हसन रोड स्थित अलाया अपार्टमेंट हादसे में मां एवं पत्नी को खोने वाले समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अब्बास हैदर से मुलाकात करने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी. अखिलेश अब्बास हैदर के भाई मेहराज के घर पहुंचे और परिवार से मिलकर इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया.
मंगलवार को लखनऊ के वजीर हसन रोड स्थित अलाया अपार्टमेंट की चार मंजिला इमारत धराशायी हो गई थी, जिसमें दर्जनों लोग दब गए थे. इसी घटना में सपा प्रवक्ता हैदर अब्बास की मां और पत्नी की मौत हो गई थी. इसी के साथ सैकड़ों घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया था. इस घटना में तीन पर मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश शाहिद का नाम भी शामिल है. इसी के साथ इस घटना में मो. तारिक पुत्र मो. आरिफ और फाहद याजदानी पुत्र गुलाम याजदानी पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है.
आरोप है कि इन लोगों ने इमारत में कुल 13 फ्लैट बनवाए थे और घटिया निर्माण कार्य कराया था. इसी के साथ यहां रहने वाले लोगों ने आरोप लगाते हुए बताया था कि इमारत के मालिक एक-दो दिन से इमारत में भूमितल में अत्यंत खतरनाक ढंग से भारी ड्रिल मशीनों से ड्रिल कराकर कुछ निर्माण कार्य करा रहे थे, जिसकी धमक से पूरी इमारत हिल रही थी. उनको लोगों ने मना भी किया था, कि ये कार्य न करें, बावजूद इसके वे नहीं माने. नतीजतन दर्जनों लोगों की जान आफत में फंस गई और दो की जान चली गई.
ये भी पढ़ें: Lucknow News: जी-20 सम्मेलन को देखते हुए राजधानी में नई व्यवस्था, 155 चौराहों पर ITMS से दौड़ेगा ट्रैफिक
बता दें कि हादसे के बाद एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम ने मिलकर करीब 16 लोगों को बचाया था. फिलहाल अब मलबा हटाया जा रहा है. अपार्टमेंट गिरने के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत संज्ञान लिया और तत्काल निर्देश देते हुए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया था. इस कमेटी में लखनऊ के आयुक्त रोशन जैकब, संयुक्त पुलिस आयुक्त लखनऊ पीयूष मोर्डिया और चीफ इंजीनियर पीडब्ल्यूडी लखनऊ को शामिल किया गया है. इसी के साथ निर्देश दिया गया कि एक सप्ताह में जिम्मेदार लोगों को चिह्नित कर रिपोर्ट देगी. ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके और जिन लोगों ने अधिक पैसा कमाने के लालच में लोगों को अपना निशाना बनाया, उनको कड़ी से कड़ी सजा मिल सके.
अखिलेश यादव ने कहा, “परिवार का नुकसान हुआ है, बड़ा नुकसान हुआ है. इन्होंने मां खोई है, पत्नी खोई है. इससे बड़ा दुख और क्या हो सकता है. मैं परिवार के सदस्यों का दुख बांटने के लिए मिला हूं. सरकार को आगे आकर मदद करनी चाहिए और जो कानून कहता है उसके हिसाब से काम करना चाहिए.अगर किसी ने नियमों का उल्लंघन किया है और मानक से छेड़खानी की है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो. जो परिवार इस बिल्डिंग में रहते थे, उन्होंने अपना सब कुछ खोया है. सरकार को उनकी मदद करनी चाहिए.” वहीं इस हादसे में अपनी मां और पत्नी खोने वाले अब्बास हैदर ने लापरवाही का आरोप लगाया है.
-भारत एक्सप्रेस
Middle East News: रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद सऊदी अरब ने यमन में भीषण…
PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…
Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…
Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…