देश

लखनऊ में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय

लखनऊ के सिटी मॉन्टेसरी स्कूल के तत्वाधान में विश्व का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव आयोजित किया जा रहा है. बाल फिल्मोत्सव का आयोजन 10 अप्रैल से 18 अप्रैल तक लखनऊ में सीएमएस कानपुर रोड ऑडिटोरियम में किया जा रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव में प्रतिदिन ढाई-ढाई घंटे के दो शो में 36 देशों की 135 बाल फिल्में दिखाई जा रही हैं.

इस फिल्म समारोह के लिए 252 फिल्मों की प्रविष्टियां प्राप्त हुई थीं, जिनमें स्क्रूटनी के बाद स्क्रीनिंग के लिए 135 बाल फिल्मों का चयन किया गया था. पिछले तीन वर्षों की तरह ही इस वर्ष के बाल फिल्म महोत्सव में भी विभिन्न श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे. इस अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में इस साल से एक नई कैटेगरी ‘डॉक्यूमेंट्री’ शुरू की गई है. पहले दिन से ही, रोजाना इन फिल्मों को देखने वाले बच्चों की अनुमानित संख्या 10,000 (प्रति शो 5000) है. इस तरह से 9 दिनों में विभिन्न स्कूलों के करीब 90,000 बच्चे शैक्षिक फिल्में देखेंगे.

ये भी पढ़ें: एपीजे अब्दुल कलाम ऑडिटोरियम में इंडिया लिवर हेल्थ समिट का होगा आयोजन, भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय करेंगे शिरकत

अंतरराष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव का समापन 18 अप्रैल को होगा, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय करेंगे. इस अवसर पर गायक विवेक प्रकाश, अभिनेत्री रेनिता कपूर एवं अभिनेता व थियेटर आर्टिस्ट अनिल रस्तोगी हजारों की संख्या में मौजूद बच्चों का उत्साहवर्धन करेंगे. इस बाल फिल्मोत्सव में फिल्म जगत की कई दिग्गज हस्तियों ने भी शिरकत की है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पूर्वांचल में सामाजिक परिवर्तन की नई इबारत लिख रहा है अदाणी फाउंडेशन

देश के ग्रामीण क्षेत्रों में अदाणी फाउंडेशन द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सेवाओं…

11 minutes ago

सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 का दिया न्योता; ‘प्रोजेक्ट चीता’ पर भी हुई चर्चा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

34 minutes ago

आधी रात में टूटा रिंग बांध, पूरी रात बैठ DM ने करवाया सही, देखें वीडियो

गंडक नदी के उफान से वैशाली में रिंग बांध टूटने की कगार पर था. डीएम…

43 minutes ago

अलवर में दिल दहलाने वाली घटना, बेटे से बाइक का बहाना कर मंगवाया पेट्रोल, फिर खुद को लगाई आग

अलवर के टपूकड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर…

1 hour ago

BJP के लिए संकट खड़ा कर रहे हैं विजय? तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल, TVK को मिलेगा एक और हाथ

तमिलनाडु में नया समीकरण बन रहा है. पट्टाली मक्कल कच्ची (PMK) के सहारे BJP के…

1 hour ago