खेल

VIDEO: ये कैच देखकर सिर चकरा जाएगा, एक गेंद के पीछे दौरे चार खिलाड़ी, 3 टकराकर गिरे धड़ाम

GT vs RR, IPL 2023: क्रिकेट मैच के दौरान हमने कई बार मैदान पर अजब गजब नजारे देखें हैं. इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है. लेकिन आईपीएल 2023 के एक बड़े मुकाबले के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा की ये कॉमेडी फिल्म जैसा सीन हो गया.

दरअसल, रविवार को अहमदाबाद में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच आईपीएल 2023 के मुकाबले में तीन फील्डर की टक्कर के बावजूद ट्रेंट बोल्ट ने एक शानदार कैच लपका. रिद्धिमान साहा ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज की एक गेंद को मिस किया और गेंद हवा में ऊंची चली गई. तीन फील्डर गेंद के ठीक नीचे आ गए लेकिन यह केवल संजू सैमसन के दस्तानों से बाहर उछलती हुई गेंद से टकराकर दूर गई. हालांकि, इस बीच चौथे खिलाड़ी बोल्ट ने गेंद लपक ली.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: ईशान-सूर्या की तूूफानी बल्लेबाजी, घर में मुंबई इंडियंस की धमाकेदार जीत

एक कैच के लिए दौडे़ चार खिलाड़ी, 3 की हुई टक्कर

डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस सीजन में पहली बार टकरा रही राजस्थान रॉयल्स को जोरदार शुरुआत की जरूरत थी. टीम की नजर और उम्मीद थी की ट्रेंट बोल्ट अपने पहले ओवर में हर बार की तरह विकेट चटकाए. बोल्ट ने सिर्फ 3 गेंदों के अंदर ये मौका भी बना दिया लेकिन उनका बनाया मौका हाथ से लगभग फिसल ही गया था. मगर अंत में बोल्ट ने ही ये कैच लपका.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11…

GT: हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, डेविड मिलर, राशिद खान, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, और अल्जारी जोसेफ.

इम्पैक्ट प्लेयर्स: केएस भरत, मोहित शर्मा, जेशुआ लिटिल, जयंत यादव, नूर अहमद और दासुन शनाका.

RR: संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, एडम जंपा और संदीप शर्मा.

इम्पैक्ट प्लेयर्स: केएम आसिफ, डोनोवन फरेरा, जो रूट, नवदीप सैनी, एम अश्विन और देवदत्त पड्डीकल.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

14 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

28 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

31 minutes ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

44 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

1 hour ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

1 hour ago