भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी व एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय
All India Achievers’ Conference: अपनी स्थापना के 34 साल पूरे होने के मौके पर ऑल इंडिया अचीवर्स कॉन्फ्रेंस (AIAC) एक मेगा ‘अचीवर्स कन्वेंशन’ की मेजबानी कर रहा है. ‘व्यक्तिगत उपलब्धियां और राष्ट्र निर्माण’ पर होने वाला सेमिनार और ‘आइकॉन्स एंड ट्रेलब्लेज़र अवार्ड्स’ समारोह 28 अप्रैल 2023 को दोपहर 3:30 बजे नई दिल्ली के होटल सम्राट (चाणक्य पुरी) में आयोजित किया जाएगा. यह AIAC का 100वां नेशनल सेमिनार भी है. इस समारोह में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय मुख्य अतिथि होंगे. इसके अलावा, आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय जौली भी मुख्य अतिथि होंगे.
इस ‘अचीवर्स कन्वेंशन’ में देश-विदेश के कई औद्योगिक दिग्गजों के साथ-साथ सेलिब्रिटीज का जमावड़ा होगा. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारत और विदेशों (एनआरआई) में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित पुरुषों और महिलाओं को प्रतिष्ठित “आइकन्स एंड ट्रेलब्लेज़र अवार्ड्स” से सम्मानित करना होगा, जिन्होंने अपने संबंधित क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं और दूसरों के लिए एक रोल मॉडल साबित हुए हैं.
इसके अलावा, भारत के आर्थिक विकास में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों और प्रशंसनीय योगदान के लिए विभिन्न श्रेणियों में प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किया जाएगा. इस कड़ी में पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय को सम्मानित किया जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…