विश्लेषण

जहरीला सांप, खून की दलाली, पागल कुत्ता, मौत का सौदागर, PM मोदी पर जब-जब हुई अभद्र टिप्पणी, तब-तब विरोधियों ने मुंह की खाई

Mallikarjun Kharge: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी के खिलाफ वो बयान दिया है, जो नैतिक और सैद्धांतिक रूप से सही नहीं कहा जा सकता. मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री को “जहरीला सांप” कहा. इससे पहले भी उन्होंने पीएम मोदी को गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में अपशब्द कहे थे. तब उन्होंने पीएम मोदी की तुलना रावण से की थी. हालांकि, यह पहली या दूसरी दफे नहीं है जब विरोधी दल के नेताओं ने पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया हो. इसकी एक लंबी फेहरिस्त है. हालांकि, पीएम मोदी के खिलाफ जब-जब उनके विरोधियों ने अमर्यादित टिप्पणी की है, तब-तब उन्हें मुंह की खानी पड़ी है.

खरगे ने कलबुर्गी में एक चुनावी सभा को संबोधित किया और कहा, “प्रधानमंत्री एक जहरीले सांप की तरह हैं. आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह जहरीले हैं या नहीं. यदि आप चाटेंगे तो आप मर जाएंगे.”

पीएम मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने वालों में सबसे ज्यादा संख्या कांग्रेस नेताओं की रही है. लेकिन, जैसे ही विरोधियों ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है, वैसे ही प्रधानमंत्री मोदी उसे अपना हथियार बनाते भी दिखे हैं. गालियों की शिकायत प्रधानमंत्री सीधे-सीधे जनता के बीच करते हैं. हर बार देखा गया है कि विपक्ष की गालियों को कैसे पीएम मोदी हथियार बनाकर उन्हीं पर हमलावर हो जाते हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक बार फिर से वही गलती दोहराई है, जो पहले भी उन्होंने की है और उसका खामियाजा उनकी पार्टी को भुगतना पड़ा है. हम आपको उन अभद्र बयानों से रूबरू कराने जा रहे हैं, जो पीएम मोदी के संदर्भ में बोले गए हैं.

पीएम मोदी को बताया था रावण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना खरगे ने ही रावण से की थी. 28 नवंबर, 2022 को गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने अपना अमर्यादित बयान दिया था. उन्होंने कहा था, “वह (मोदी) हर चुनाव में चेहरा दिखाने आ जाते हैं. क्या आपके रावण की तरह सौ मुख हैं?”
“हिटलर की मौत मरेंगे”
यह बयान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय ने दिया था. 12 जून, 2022 को जंतर-मंतर पर राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के खिलाफ कांग्रेसी नेता लामबंद थे. जंतर-मंतर पर प्रदर्शन चल रहा था. इस दौरान सहाय ने कहा था कि अगर प्रधानमंत्री हिटलर के नक्शे-कदम पर चलेंगे तो वह हिटलर की मौत मरेंगे.

“कुत्ते की तरह मौत होगी”

नागपुर के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष शेख हुसैन ने पीएम मोदी को अपशब्द कहे. एक प्रदर्शन के दौरान शेख ने पीएम को गालियां दीं. उन्होंने कहा कि जैसे कुत्ते की मौत होती है, वैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौत होगी.

जब प्रधानमंत्री मोदी को बताया राक्षस

मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री उमंग सिंघार ने प्रधानमंत्री मोदी की तुलना राक्षसों से की थी. 14 दिसंबर, 2021 को दिए गए बयान में उमंग ने पीएम के काशी दौरे पर एक ट्विट किया. उन्होंने लिखा कि सनातन धर्म के पुराणों जिनते भी विनाशकारी राक्षसों का जिक्र है, वे सभी भगवान शिव को ही प्रसन्न करने में लगे रहते हैं.

रंगा-बिल्ला से तुलना

कांग्रेस के नेता गौरव वल्लभ ने एक टीवी डिबेट के दौरान पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी की. 18 जुलाई 2020 को अपनी टिप्पणी में गौरव ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की तुलना कुख्यात अपराधी रंगा-बिल्ला से की.

नीच, सांप, बिच्छू, गंदा आदमी, कातिल

मणिशंकर अय्यर पीएम मोदी के खिलाफ दिए बयानों के लिए काफी चर्चा में रहे हैं. 3 मार्च, 2013 को नीच, सांप, बिच्छू और गंदा आदमी तक उन्होंने पीएम मोदी को कह दिया था. इसके काफी बाद दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ आंदोलन चल रहा था. उस दौरान मणिशंकर अय्यर भी वहां पहुंचे और उन्होंने अपने अंदाज में अमर्यादित टिप्पणी की. अय्यर ने पीएम मोदी को कातिल बताया. जबकि, इसके पहले भी ‘चायवाला’ और ‘नीच’ जैसे अभद्र शब्द कह चुके थे.

पीएम मोदी को बताया था ‘हिंदू जिन्ना’

कांग्रेस के दिवंगत नेता और असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई ने पीएम मोदी को हिंदू जिन्ना कहा था. उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी धर्म के आधार पर मोहम्मद अली जिन्ना के टू नेशन थियरी का पालन कर रहे हैं. भारत के हिंदू जिन्ना के रूप में उभरे हैं.”

जनरल डायर से तुलना

अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का नाम भला कैसे पीछे रह सकता है. दिग्विजय सिंह ने कई मौकों पर पीएम मोदी के खिलाफ अमर्यादित बयान दिए हैं. मोदी की तुलना जलियांवाला बाग नरसंहार के दोषी जनरल डायर से करने पर उनकी काफी किरकिरी हुई थी.

यह भी पढ़ें-  “जहरीले सांप की तरह हैं पीएम मोदी, चखने पर हो जाएगी मौत”, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बिगड़े बोल, भड़की भाजपा

गंदी नाली से तुलना

कांग्रेस नेता अधीररंजन चौधरी ने तो हद पार कर दी. उन्होंने लोकसभा में बोलते हुए पीएम मोदी की तुलना गंदी नाली से कर दी. अधीररंजन चौधरी ने इंदिरा गांधी को मां गंगा बताया तो वहीं पीएम मोदी को गंदी नाली बता दिया.

आतंकियों से की तुलना

कांग्रेस के नेता पवन खेड़ा ने 16 मार्च 2019 को एक टीवी डिबेट में पीएम के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की. उन्होंने पीएम मोदी के बयान की व्याख्या आतंकियों के नाम से की. उन्होंने कहा कि MODI का मतलब है, मसूद अजहर, ओसामा, दाऊद और ISI

मेवानी ने कहा- नमक हराम

गुजरात से ताल्लुख रखने वाले जिग्नेश मेवानी बतौर विधायक बिहार के पटना पहुंचे थे. यहां के गांधी मैदान में उन्होंने एक रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने अपने 9 मिनट के भाषण के दौरान 6 बार नरेंद्र मोदी को “नमक हराम’ बताया.

राहुल गांधी ने कहा- खून का दलाल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कई बार पीएम मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की है. 6 अक्टूबर, 2016 को राहुल ने पीएम मोदी को जवानों के खून का दलाल कहा था.
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 1 फरवरी 2014 को कर्नाटक के गुलबर्ग पीएम मोदी को जहर की खेती करने वाला बताया था. उन्होंने इसके पहले भी एक और अमर्यादित टिप्पणी की थी, जिसका जिक्र पीएम भी अक्सर अपने अपने संबोधन में करते हैं. वो था- मौत का सौदागर. 2007 में चुनाव प्रचार के दौरान सोनिया ने पीएम मोदी के लिए यह शब्द कहे थे.

पागल कुत्ता- बेनी प्रसाद वर्मा

जुलाई 2013 में कांग्रेस के नेता बेनी प्रसाद वर्मा ने पीएम मोदी को पागल कुत्ता कहा था. इनके अलावा कई नेताओं की अमर्यादित टिप्पणियां चर्चा का विषय बनी रहीं. जिनमें रेणुका चौधरी का मोदी को ‘न्यूमोनिया वायरस’ कहना और गुलाम नबी आजाद का ‘गंगू तेली’ जैसे बयान चर्चा में रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Amrit Tiwari

Editor (Digital)

Recent Posts

‘बस्तर में आपका स्वागत है…’, सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी के दौरे पर जताई गहरी खुशी

पीएम मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया है,…

4 minutes ago

सेठ हो तो ऐसा! पूजा की थाली में नोट सजाकर कर्मचारियों को थमा दिए एक-एक लाख रुपये, देखें वायरल VIDEO

Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…

43 minutes ago

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला! एक छोर पर गिरते रहे विकेट, 209 रन का दिया लक्ष्य

Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…

1 hour ago

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

1 hour ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

1 hour ago