दिवाली पर डायबिटीज मरीज न करें ये 5 गलतियां, वरना बिगड़ जाएगा ब्लड शुगर
By Shubhra Rai
Delhi Capitals
Delhi Capitals Issue ‘Code of Conduct’: दिल्ली कैपिटल्स ने खिलाड़ियों के लिए एक ‘आचार संहिता’ जारी करने का फैसला किया है क्योंकि उनके एक क्रिकेटर ने फ्रेंचाइजी पार्टी में एक महिला के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया था. अब तक सात मैचों में से दो जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह एक उतार-चढ़ाव वाला सीजन रहा है और अब एक खिलाड़ी द्वारा एक महिला के साथ दुर्व्यवहार करने की खबरों ने फ्रेंचाइजी को सवालों के घेरे में ला दिया है.
भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने आवश्यक कदम उठाए. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट ने दावा किया है कि फ्रेंचाइजी ने आचार संहिता लागू की गई है.
ये भी पढ़ें: IPL 2023: ‘हम हारने के लायक थे…’, RCB की बदकिस्मती नहीं छोड़ रही पीछा, अब कोहली ने भी जोड़ लिए हाथ!
IPL के कांड…
पहले ही आईपीएल के 16वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. इस बीच ये टीम एक और कांड कर बैठी है. दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद पर जीत के बाद हुई एक प्राइवेट पार्टी में दिल्ली के एक प्लेयर ने किसी महिला के साथ बदतमीजी कर दी. खिलाड़ी का नाम तो सामने नहीं आ पाया है, लेकिन इस घटनाक्रम को लेकर अब फ्रैंचाइजी काफी गंभीर है. जिसके बाद फ्रैंचाइजी ने कई कड़े नियम लागू किए हैं.
एक्शन मोड में DC, खिलाड़ियों पर लगाई कई पाबंदी
इन नए नियमों में खिलाड़ियों पर कई पाबंदी लगाई गई है. प्लेयर्स अब अपने परिचितों को रात 10 बजे के बाद होटल के कमरे में नहीं ले जा सकते हैं. अगर वह अपने मेहमानों से मिलना-जुलना चाहते हैं तो टीम होटल के रेस्तरां में या कॉफी शॉप में ही समय गुजारने की अनुमति है. अब खिलाड़ियों को किसी से मिलने के लिए होटल छोड़ने से पहले फ्रैंचाइजी ऑफिसर को सूचित करना होगा.
एमरजेंसी जैसे हालातों में अगर कोई प्लेयर किसी को अपने कमरे में ले जाना चाहता है तो उसे पहले ही आईपीएल टीम इंटिग्रिटी ऑफिसर को सूचित करना होगा. इतना ही नहीं गाइडलाइन में और भी कई नियम शामिल हैं.
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…