देश

गोपालदास नीरज फाउंडेशन की ओर से दिल्ली में आज काव्यांज्जलि सम्मान समारोह का आयोजन, भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय होंगे मौजूद

महाकवि गोपालदास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में बुधवार (19 जुलाई, 2023) को काव्यांज्जलि सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में दिल्ली हाई कोर्ट के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा बतौर चीफ गेस्ट शामिल होंगे. वहीं ट्रस्ट के संरक्षक और भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी व एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय मौजूद होंगे. इसके अलावा अभिनेता अन्नू कपूर और राजपाल यादव भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे.

बता दें कि गीत-गजलों के राजकुमार के नाम से मशहूर गोपालदास नीरज की आज पुण्यतिथि है. बॉलीवुड को कई सदाबहार गाने देने वाले दिग्गज गीतकार गोपालदास नीरज आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन काव्य मंच, साहित्य जगत और फिल्म जगत में उनके काम ने उन्हें अमर कर दिया है. 19 जुलाई वर्ष 2018 को गोपालदास नीरज ने आखिरी सांस लेकर हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया था. ऐसे में हर कोई उन्हें अपने-अपने तरीके से याद कर रहा है.

गोपालदास ‘नीरज’ का जन्म 4 जनवरी 1925 को इटावा जिले के ब्लॉक महेवा के निकट पुरावली गांव में हुआ था. वे पहले व्यक्ति थे जिन्हें शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में भारत सरकार ने दो-दो बार सम्मानित किया. पहली बार उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया जबकि उसके बाद पद्म भूषण सम्मान ने नवाजा गया. वहीं फ़िल्मों में सर्वश्रेष्ठ गीत लेखन के लिये उन्हें लगातार तीन बार फिल्म फेयर पुरस्कार भी मिला.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिल्ली में आज फिर से बबाल! CJP के तिरंगा मार्च से थम जाएगी रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट देखा क्या?

दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…

5 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

38 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

51 minutes ago

वृषभ राशि वालों के लिए आज खुलेगा तरक्की का रास्ता? धन, नौकरी और रिश्तों में क्या मिलेगा खास संकेत

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत, स्थिरता…

1 hour ago