देश

“हारे तो खबर बनेगी ‘INDIA फेल’ हो गया”, गठबंधन के नाम पर पूर्व राष्ट्रपति की बेटी ने उठाए सवाल

INDIA: बेंगलुरु की बैठक में विपक्षी दलों ने 26 दलों के गठबंधन को इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव एलायंस (INDIA) या ‘इंडिया’ दिया है. इसके साथ ही अलग चर्चा शुरू हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, ‘INDIA’ नाम पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने ऐतराज जताया है. वहीं सोशल मीडिया पर भी इस नाम को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. इस बीच भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुत्री शर्मिष्ठा मुखर्जी ने भी इस नाम पर ऐतराज जताया है.

शर्मिष्ठा मुखर्जी ने उठाए सवाल

शर्मिष्ठा ने ट्वीट कर कहा, “INDIA- रचनात्मक और चर्चा पाने वाला नाम है. लेकिन क्या होगा यदि गठबंधन विफल हो जाए या टूट जाए? तो खबरें चलेंगी- ‘इंडिया फेल हो गया, इंडिया टूट गया’? किसी भी पोल गठबंधन/पार्टी/नेता को राष्ट्र का पर्याय नहीं बनाया जाना चाहिए. हमारा देश भारत किसी भी व्यक्ति या संगठन से बहुत बड़ा है.”

पूर्व राष्ट्रपति की बेटी की यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. इसके अलावा, बीजेपी ने भी INDIA नाम को लेकर विपक्षी गठबंधन पर हमला बोला है. विपक्ष की बैठक के बाद हिमंता बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर कहा था, “हमारा सभ्यता से जुड़ा संघर्ष इंडिया और भारत के इर्द-गिर्द केंद्रित है. अंग्रेजों ने हमारे देश का नाम इंडिया रखा. हमें खुद को औपनिवेशिक विरासतों से मुक्त करने का प्रयास करना चाहिए. हमारे पूर्वज भारत के लिए लड़े और हम भारत के लिए काम करते रहेंगे.” इसके बाद उन्होंने अपने ट्विटर प्रोफाइल में इंडिया की जगह ‘भारत’ जोड़ लिया.

ये भी पढ़ें: Cloud 9 Society: भारत एक्सप्रेस की खबर का असर, क्लाउड 9 सोसाइटी के लोगों को मिलेगा पानी, डीएम ने दिए जांच के आदेश

वहीं उनके इस बयान को लेकर जयराम रमेश ने ट्वीट किया,, “क्या असम के मुख्यमंत्री को अंगूर खट्टे होने का अहसास हो रहा है? उनके नए गुरु मोदी जी ने हमें स्किल इंडिया, स्टार्ट-अप इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसे नाम दिए. उन्होंने विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से ‘टीम इंडिया’ के रूप में मिलकर काम करने को कहा है. उन्होंने वोट फॉर इंडिया की अपील भी की. ”

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

6 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

7 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

7 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

8 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

8 hours ago