देश

BJP नेता शाहनवाज हुसैन का BirthDay Celebration, वैवाहिक वर्षगांठ भी आज; भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय ने दी बधाई

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन और सीएमडी उपेन्‍द्र राय (Upendrra Rai) की आज भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन से मुलाकात हुई. सीएमडी उपेन्‍द्र राय ने शाहनवाज हुसैन (BJP Leader Shahnawaz Hussain) को जन्मदिन की बधाई दी. इसी दिन (12 दिसंबर 2025 को) शाहनवाज हुसैन की शादी की सालगिरह भी मनाई गई. यह दोहरी खुशी का मौका था. इस अवसर पर शाहनवाज हुसैन को सोशल मीडिया पर देशभर से बधाइयां मिलीं.

CMD उपेन्‍द्र राय शाहनवाज हुसैन के घर पहुंचे तो वहां उनका गर्मजोशी से स्‍वागत किया गया. दोनों के बीच हुई मुलाकात की कुछ तस्‍वीरें सामने आई हैं, जिनमें वे मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन हरे रंग का कुर्ता-पायजामा पहने हुए हैं, जबकि भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर उपेन्द्र राय नीले सूट में हैं. उनके हाथ में फूलों का एक सुंदर गुलदस्ता भी नजर आ रहा है.

CMD उपेंद्र राय ने मुलाकात के दौरान शाहनवाज़ हुसैन को उनके सफल वैवाहिक जीवन पर बधाई दी और आशा व्यक्त की कि आने वाले वर्ष उनके लिए और अधिक सुख, सफलता और स्वस्थ जीवन लेकर आएंगे. उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत जीवन में दृढ़ता और सामंजस्य एक नेता की सार्वजनिक सेवा को और भी अधिक प्रभावी बनाते हैं, और शाहनवाज़ हुसैन का जीवन इसका एक उत्तम उदाहरण है.


शुभकामनाएं शाहनवाज


भारत एक्सप्रेस ने हमेशा अपनी जिम्मेदारी निभाई: हुसैन

इस अवसर पर शाहनवाज़ हुसैन ने CMD उपेंद्र राय को धन्यवाद दिया और उनके शुभकामना संदेश को आदरपूर्वक स्वीकार किया. उन्होंने भारत एक्सप्रेस की तेज ग्रोथ और पत्रकारिता जगत में उसकी मजबूत प्रतिष्ठा का उल्लेख करते हुए कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और भारत एक्सप्रेस ने हमेशा सकारात्मक तरीके से अपनी जिम्मेदारी निभाई है.

शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि पत्रकारिता को जनता के सवालों, जमीनी हकीकतों और सकारात्मक बदलावों का दर्पण बनाने में CMD उपेंद्र राय और उनकी टीम की भूमिका सराहनीय है. मुलाकात के अंत में, दोनों हस्तियों ने भविष्य में भी आपसी संपर्क और विचारों के आदान-प्रदान को जारी रखने पर सहमति व्यक्त की.

दिल्ली के ‘रंगप्रवेशम’ कल्‍चरल प्रोग्राम में भी हुई मुलाकात

कुछ ही दिन पहले भी भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर उपेन्द्र राय की भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन से दिल्‍ली में मुलाकात हुई थी. वो मौका था- दिल्ली में हुए ‘रंगप्रवेशम’ कल्‍चरल प्रोग्राम का, कमानी ऑडिटोरियम में हुए ‘रंगप्रवेशम’ कल्‍चरल प्रोग्राम में शाहनवाज हुसैन (Shahnawaz Hussain) की बेटी आयरा हुसैन ने शानदार प्रस्‍तुति दी थी. आयरा को मिली वाहवाही पर उनके पिता शाहनवाज हुसैन और मां खुशी से गदगद नजर आए थे.

पिछले महीने भी शाहनवाज हुसैन CMD उपेन्‍द्र राय से मिले थे. 26 नवंबर 2025 को भारत एक्सप्रेस द्वारा दिल्‍ली में ही उर्दू कॉन्क्लेव ‘बज़्म-ए-सहाफ़त’ आयोजित किया गया था, जिसमें शाहनवाज हुसैन ने उर्दू भाषा को बढ़ावा देने के लिए CMD उपेन्‍द्र राय की तारीफ की थी.

ये भी पढ़िए: Delhi: ‘रंगप्रवेशम’ में दिखी आयरा की शानदार परफॉर्मेंस, गौरवान्वित हुए पिता शाहनवाज हुसैन, CMD उपेन्‍द्र राय भी रहे मौजूद

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

6 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

6 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

7 hours ago