Kitchen Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर की खुशहाली और आर्थिक समृद्धि के लिए कई प्रभावी उपाय बताए जाते हैं. चाहे वह रसोईघर हो या बाथरूम, इन स्थानों पर उत्पन्न वास्तु दोष व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं. वास्तु विशेषज्ञ मानते हैं कि यदि घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो जाए, तो आर्थिक और मानसिक समस्याएं बढ़ जाती हैं, जिससे पारिवारिक कलह भी बढ़ सकता है और सुख-शांति बाधित हो सकती है.
जिस तरह किचन की दीवारों का रंग महत्वपूर्ण होता है, वैसे ही किचन स्लैब का रंग भी काफी मायने रखता है. यदि आप अपने घर में सुख-समृद्धि बनाए रखना चाहते हैं, तो किचन स्लैब का रंग वास्तु शास्त्र के अनुसार ही चुनना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि अगर किचन को सही दिशा और रंगों के अनुसार सजाया जाए, तो घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन स्लैब के लिए कौन से रंग शुभ माने जाते हैं.
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन स्लैब के लिए हरा, पीला और नारंगी रंग सबसे उत्तम माने जाते हैं. ये रंग सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं और पूरे किचन में हेल्दी वाइब्स का संचार करते हैं. यदि किचन स्लैब चौड़ा होता है तो रंगों का संयोजन ज्यादा अच्छा माना जाता है. किचन स्लैब में इन रंगों का प्रयोग आप अकेले या दो रंगों के संयोजन में कर सकते हैं.
वास्तु के अनुसार, किचन से निकलने वाली ऊर्जा पूरे घर में फैलती है, इसलिए किचन की दीवारों का रंग बहुत महत्वपूर्ण होता है. चूंकि दीवारें रसोई की नींव होती हैं, इसलिए उनके रंग का सही चयन जरूरी है. वास्तु शास्त्र में किचन की दीवारों के लिए नारंगी और लाल रंग को सबसे शुभ माना जाता है, क्योंकि ये रंग ऊर्जा स्रोतों को सक्रिय और नवीनीकृत करते हैं.
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन कैबिनेट्स का सही रंग भी घर में समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करता है. कैबिनेट्स का मुख उत्तर दिशा में होना चाहिए, क्योंकि इससे घर में धन और सफलता का आगमन होता है. नीला, गुलाबी, लाल और बैंगनी रंग किचन कैबिनेट्स के लिए शुभ माने जाते हैं, क्योंकि ये सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं और समृद्धि को बढ़ावा देते हैं. अगर आप अपने किचन के रंगों को वास्तु के अनुसार सही ढंग से चुनते हैं, तो घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है.
ये भी पढ़ें: Lucky Zodiac Signs: मंगलवार को इन राशि के जातकों को मिलेगी खुशखबरी, जानें आज का अपना राशिफल
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…