Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Haryana M3M Property Case

M3M ग्रुप के काले कारनामों की फेहरिस्त काफी लंबी है. गुरुग्राम में पिछले साल जनवरी में शिकायतकर्ता दीपक गुप्ता और मनदीप ढींगरा ने पुलिस स्टेशन आईएमटी मानेसर, गुरुग्राम में ओरियन क्राफ्ट प्राइवेट लिमिटेड (ओसीएल) के सुधीर ढींगरा, पवन गर्ग और M3M के खिलाफ मामला दर्ज कराया.

अभिनाश शॉ नाम के एक बायर ने वीडियो मैसेज में कहा कि उन्होंने गुड़गांव के सेक्टर 67 (अरबाना बिजनेस पार्क) में M3M बिल्डर के साथ एक प्रॉपर्टी खरीदी थी. जिसका फाइनल पेमेंट 2021 में किया था. इसके बाद उन्होंने पोजिशन हासिल कर लिया. लेकिन इन सबके बाद उन्हें एहसास हुआ कि इन लोगों ने उनकी प्रॉपर्टी पर अवैध कब्जा कर लिया है.

बता दें कि 400 करोड़ रुपये से ज्यादा के मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने रियल इस्टेट ग्रुप M3M के निदेशक बसंत बंसल को जून 2023 में गिरफ्तार भी किया था. जांच एजेंसी को M3M ग्रुप और IREO ग्रुप द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग का पता चला था. ये गिरफ्तारी एक पूर्व जस्टिस और अन्य के खिलाफ कथित रिश्वत मामले से जुड़े धन शोधन मामले में हुई थी.