देश

Pune: ‘बॉम्बे सैपर्स सोल्जरथॉन’ में शामिल हुए भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेन्द्र राय, धावकों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Bombay Sappers Soldierathon: पुणे में बॉम्बे सैपर वॉर मेमोरियल 14 जनवरी 2024 को अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है. जिसके तहत फिटिस्तान-एक भारत एक मैराथन ‘बॉम्बे सैपर्स सोल्जरथॉन’ का आयोजन किया गया. ‘बॉम्बे सैपर्स सोल्जरथॉन’ में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय शामिल हुए.

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन ने मंच से धावकों को झंडी दिखाकर उन्हें रवाना किया. इस दौरान मंच पर अन्य अतिथि भी मौजूद रहे. कार्यक्रम में सैनिकों के परिवार, पूर्व सैनिकों के अलावा हजारों की संख्या में युवाओं ने शिरकत की.

‘बॉम्बे सैपर्स सोल्जरथॉन’ के दौरान भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय ने युद्ध के दौरान अपने हाथ-पैर या फिर शरीर के अन्य अंगों को खोने वाले दिव्यांग सैनिकों से भी मुलाकात की.

कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और मैराथॉन दौड़ लगाई. मैराथॉन दौड़ से पहले सैनिकों ने युवाओं में जमकर जोश भरा. इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया और फिर सभी धावकों ने सैनिकों के साथ बॉम्बे सैपर्स सोल्जराथॉन में दौड़ लगाई.

बता दें कि ये कार्यक्रम पुणे स्थित बीईजी सेंटर दीघी हिसल्स में आयोजित किया गया. जिसमें सैनिकों ने भी हिस्सा लिया. कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे लोगों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा था. सैनिकों के साथ सोल्जराथॉन में हिस्सा लेना लोगों के लिए काफी गर्व करने वाला पल रहा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

4 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

6 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

6 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

6 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

6 hours ago