राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Mohammad Muizzu Party Lost Mayor Election: India-Maldives Row: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मालदीव और भारत रिश्तों में तल्खी बढ़ने लगी है. इसी के साथ मालदीव की मुइज्जू सरकार की मुश्किलें भी बढ़ने लगी हैं. मालदीव में विपक्षी नेताओं का आरोप है कि भारत के साथ रिश्तों में खटास लाने के लिए मुइज्जू सरकार जिम्मेदार है. वहीं अब मुइज्जू सरकार को बड़ा झटका लगा है.
उनकी पार्टी पीपुल्स नेशनल कांग्रेस (PNC) राजधानी माले में हुए मेयर चुनाव में बुरी तरह हार गई है. इस चुनाव में विपक्षी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) जिसे भारत का समर्थन भी हासिल है ने मेयर चुनाव में शानदार जीत हासिल की है. बता दें कि इस चुनाव का अहमियत इसलिए भी है क्योंकि मुइज्जू भी राष्ट्रपति रहने से पहले माले से मेयर रह चुके हैं. राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने के लिए मुइज्जू ने मेयर पद से इस्तीफा दे दिया था.
भारत समर्थित उम्मीदवार की जीत
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की पार्टी पीपुल्स नेशनल कांग्रेस (PNC) से ऐशथ अजीमा शकूर चुनावी मैदान में थी वहीं विपक्षी पार्टी MDP की तरफ से एडम अजीम उम्मीदवार थे, जिन्हें इस चुनाव में जीत हासिल हुई हैं. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अजीमा शकूर को जहां 3,301 वोट हासिल हुई वहीं, जबकि 41 राउंड की गिनती के बाद विपक्षी उम्मीदवार अजीम को कुल 5303 वोट मिलें.
मालदीव को लग रहे बड़े झटके
बता दें कि भारत से विवाद शुरू होने के बाद मालदीव को झटके पर झटके लग रहे हैं. पहले मुइज्जू सरकार को अपने 3 मंत्रियों को निलंबित करना पड़ा, उसके बाद मालदीव की टूरिज्म एसोसिएशन ने भी अपने मंत्रियों के बयान की आलोचना की है. वहीं दूसरी ओर भारत की EaseMyTrip ने मालदीव की सभी फ्लाइट्स की बुकिंग को कैंसिल कर दिया. वहीं राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी भी हो रही है.
लक्षद्वीप बनाम मालदीव
दरअसल पीएम मोदी ने लक्षद्वीप की यात्रा के बाद अपनी कुछ फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने समंदर के किनारे चलते हुए एक वीडियो और फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया था. जिसके बाद ये तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर शेयर होने लगी थीं.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…
इस बार धनतेरस कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी पर 6 और 7 नवंबर को मनाई जा रही…
Ratna Singh Criminal Contempt: दिल्ली सरकार ने सीजेपी नेता रत्ना सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया…
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…
Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…
APSEZ acquires Evos BV Europe liquid storage Adani Ports: अदाणी पोर्ट्स ने यूरोप की दूसरी…