सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब नगर निगम और नगर परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी, शिरोमणि अकाली दल और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के संभावित उम्मीदवारों की ओर से दायर याचिका पर पंजाब राज्य चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. याचिका में आरोप लगाया गया है कि उन्होंने नामांकन दाखिल करने से व्यवस्थित रूप से रोका गया था.
याचिकाकर्ता ने राज्य में कई जगहों पर नामांकन के दौरान उत्पीड़न के वीडियो और अन्य रिकॉर्ड हाईकोर्ट को सौंपे थे. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने निकाय चुनाव पर रोक लगाने से साफ इंकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि 21 दिसंबर को तय समय के अनुसार मतदान होगा. जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस पीएस वराले को बेंच ने कहा कि हम अंतिम निर्णय में हस्तक्षेप करेंगे, न कि एकपक्षीय प्रस्ताव में.
कोर्ट ने कहा कि अगर हम संतुष्ट है कि शरारत हुई है और जानबूझकर सभी उम्मीदवारों को नामांकन भरने से रोका गया है, तो हम सब कुछ अलग अलग कर देंगे. वहीं सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने पटियाला में नगर निगम चुनाव के लिए पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के 13 दिसंबर के आदेश को चुनौती देते हुए एक विशेष अनुमति याचिका दायर की है.
ये भी पढ़ें- Chhattisgarh में BJP नेता Ratan Dubey हत्याकांड: NIA ने तीन माओवादी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की
इस मामले से जुड़ी एक याचिका पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में भी दायर की गई थी. इस याचिका में भी आशंका जाहिर की गई थी कि जिस तरह से पंचायत चुनाव के दौरान गड़बड़ी देखने को मिली थी, वैसे ही नगर निगम के चुनाव में गड़बड़ी हो सकती है. इसके पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग को पूरी प्रक्रिया का वीडियोग्राफी कराने का.निर्देश दिया था.
-भारत एक्सप्रेस
12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…
Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…
8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…
INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…
यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…
BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…