भारत एक्सप्रेस बुधवार (26 नवंबर, 2025) को “बज़्म-ए-सहाफ़त” के बैनर तले भारत एक्सप्रेस उर्दू कॉन्क्लेव का आयोजन कर रहा है. इस कॉन्क्लेव का विषय है “नए भारत की बात उर्दू के साथ.” यह कॉन्क्लेव उर्दू अकादमी दिल्ली (कला, संस्कृति और भाषा, दिल्ली सरकार) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा, भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, केंद्रीय मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह, लोकसभा सांसद जगदंबिका पाल और देश की अन्य महत्वपूर्ण हस्तियां विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी.
इसके अलावा, बड़ी संख्या में पत्रकार, बुद्धिजीवी, लेखक, शिक्षक, छात्र और उर्दू प्रेमी कार्यक्रम में भाग लेंगे. यह कार्यक्रम इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर (ऑडिटोरियम), लोधी रोड, नई दिल्ली में सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक होगा. इस कॉन्क्लेव के लिए कुल 6 सेशन तय किए गए हैं.
उद्घाटन समारोह सुबह 10:30 बजे शुरू होगा, जिसकी अध्यक्षता भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय करेंगे. इस सेशन में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति और भाषा मंत्री कपिल मिश्रा, डॉ. रश्मि सिंह और दूसरे जाने-माने लोग शामिल होंगे. स्वागत भाषण डॉ. खालिद रजा खान देंगे, जबकि डॉ. निसार अहमद खान मॉडरेट करेंगे.
दूसरा सेशन दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक चलेगा. इस सत्र को केंद्रीय मंत्रियों और संसद सदस्यों द्वारा संबोधित किया जाएगा, जिनमें भारत सरकार के संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले, भारत सरकार के विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह, भारत के मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, लोकसभा सांसद जगदंबिका पाल, दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन, पूर्व सांसद राज्यसभा और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफरुल इस्लाम, पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान आयोग (एनसीएमईआई) के अध्यक्ष (कार्यवाहक) प्रोफेसर शाहिद अख्तर, इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर के पूर्व अध्यक्ष सिराजुद्दीन कुरैशी, चेयरपर्सन कौसर जहां मौजूद रहेंगी. इसके बाद 01:30 से 02:30 बजे तक लंच ब्रेक होगा.
तीसरा सेशन दोपहर 02:30 से 03:15 बजे तक चलेगा, जिसमें एक पैनल डिस्कशन होगा. पैनलिस्ट में जश्न बिहार ट्रस्ट की फाउंडर कामना प्रसाद, नेशनल काउंसिल फॉर द प्रमोशन ऑफ उर्दू लैंग्वेज, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया की डायरेक्टर, डॉ. शम्स इकबाल, कवि और जश्न-ए-अदब साहित्य उत्सव फाउंडेशन के फाउंडर, कंवर रंजीत चौहान शामिल होंगे. एंकरिंग की जिम्मेदारी भारत एक्सप्रेस उर्दू के एडिटर डॉ. खालिद रजा खान संभालेंगे.
चौथा सेशन दोपहर 03:15 से 04:30 बजे तक चलेगा. इस सेशन की अध्यक्षता डॉ. एम.एम. करेंगे. ऑल इंडिया रेडियो में राइटर, ब्रॉडकास्टर और प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव शाहबाज हसीबी, काजल सूरी और मुंसिफ टीवी के नेशनल ब्यूरो के एडिटर खुर्शीद रब्बानी मौजूद रहेंगे. सेशन को भारत एक्सप्रेस उर्दू के चीफ सब-एडिटर डॉ. निसार अहमद खान मॉडरेट करेंगे.
इस मौके पर देश के कई स्कॉलर रिसर्च पेपर भी पेश करेंगे, जिनमें डॉ. खालिद रजा खान (भारत एक्सप्रेस उर्दू के एडिटर), डॉ. शफी अयूब (पत्रकार, राइटर, कॉलमिस्ट, गेस्ट फैकल्टी, JNU), डॉ. शगुफ्ता यास्मीन (वरिष्ठ पत्रकार, न्यूज़ एंकर, कंसल्टिंग एडिटर UNI उर्दू), अबू हुरैरा (न्यूज़ एंकर, न्यूज़ 18 उर्दू), डॉ. हबीबुर रहमान (सीनियर सब-एडिटर, भारत एक्सप्रेस उर्दू), नितिका त्यागी (न्यूज़ रीडर, ऑल इंडिया रेडियो (ऑल इंडिया रेडियो) शामिल हैं.
इस सेशन में मारूफ रजा (वरिष्ठ पत्रकार), मुहम्मद मुस्तकीम खान (पॉलिटिकल फेट उर्दू के एडिटर), डॉ. वसीम राशिद (वरिष्ठ पत्रकार), डॉ. असदर अली (एडिटर, डेली सच की आवाज़), डॉ. मुजफ्फर हुसैन गजाली (वरिष्ठ पत्रकार), डॉ. जावेद रहमानी (एडिटर, साइबान उर्दू), मुहम्मद अंजुम (एडिटर वार्ताकार के रूप में डॉ. फरमान चौधरी (डीडी उर्दू), डॉ. रेशमा फारूकी (डीडी उर्दू), डॉ. ए.एन. शिबली (ब्यूरो चीफ हिंदुस्तान एक्सप्रेस उर्दू), डॉ. जाहिद अख्तर (संपादक समाज न्यूज़) शामिल होंगे.
पांचवां सेशन शाम 04:30 से 05:30 बजे तक चलेगा, जिसे प्रोफेसर अहमद महफूज (पूर्व HOD, उर्दू डिपार्टमेंट, जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली), प्रोफेसर मुहम्मद काजिम (उर्दू डिपार्टमेंट, दिल्ली यूनिवर्सिटी), डॉ. शबाना नजीर (एक्सपर्ट ट्यूटर, पूर्व प्रिंसिपल, दिल्ली गवर्नमेंट स्कूल) कंडक्ट करेंगे. वहीं, डॉ. हबीब-उर-रहमान (सीनियर सब-एडिटर, भारत एक्सप्रेस उर्दू) सेशन को मॉडरेट करेंगे. सेशन के दौरान देश के अलग-अलग एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन के टीचर, रिसर्चर और राइटर भी अपने पेपर प्रेजेंट करेंगे, जिनमें डॉ. जावेद हसन (प्लेराइटर, गेस्ट फैकल्टी, जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली), डॉ. नदीम अहमद (असिस्टेंट प्रोफेसर, उर्दू डिपार्टमेंट, करोड़ी मिल कॉलेज, DU), डॉ. मुमताज आलम रिजवी (लेखक, कवि, वरिष्ठ पत्रकार), डॉ. सफीना बेगम (असिस्टेंट प्रोफेसर, JNU, नई दिल्ली), डॉ. साकिब फरीदी (गेस्ट फैकल्टी, जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली), डॉ. निसार अहमद खान (चीफ सब-एडिटर, भारत एक्सप्रेस उर्दू) और महफूज सिद्दीकी (रिसर्च स्कॉलर, जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली) शामिल हैं.
बातचीत करने वालों में डॉ. जावेद आलम (NCPUL), डॉ. मामून अब्दुल अज़ीज़ (उर्दू टीचर, दिल्ली गवर्नमेंट स्कूल), डॉ. मुहम्मद शकरान (उर्दू टीचर, दिल्ली गवर्नमेंट स्कूल), सुश्री खुशबू परवीन (रिसर्च स्कॉलर, DU), मुहम्मद अशरफ़ (रिसर्च स्कॉलर, DU), अब्दुल रहमान (रिसर्च स्कॉलर, JMI), आबिद रशीद (रिसर्च स्कॉलर, JNU), मुहम्मद असजद (रिसर्च स्कॉलर, JNU), मुहम्मद ओबैद (रिसर्च स्कॉलर, JMI), शिवम अनिकेत (रिसर्च स्कॉलर, JMI) शामिल हैं.
छठा सेशन शाम 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक चलेगा, जिसके चेयरमैन शकील आज़मी होंगे, जबकि मोइन शादाब मैनेजमेंट संभालेंगे. इस सेशन की स्पेशल गेस्ट बरखा सिंह होंगी. इस दौरान देश भर के जाने-माने कवि और कवयित्रियां अपनी कविताओं और शेरों से लोगों का मनोरंजन करेंगे, जिनमें इकबाल अशहर, अनिल अग्रोंशी, मनिका दुबे, अजहर इकबाल, डॉ. अफरोज तालिब, सरिता जैन, मुमताज नसीम, अनामिका जैन अंबर और दूसरे जाने-माने कवि शामिल हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वालों के लिए रेलवे ने…
मॉनसून की विदाई से पहले देश के कई हिस्सों में बारिश और तूफानी गतिविधियां फिर…
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बाइक सवार बदमाशों ने शातिराना अंदाज़ में एक युवती…
UP Reorganisation: 2027 के चुनाव से पहले कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बयान ने…
बिहार के भोजपुर के प्रेम सिंह करीब 6.3 किलो सोना पहनने के लिए 'गोल्डमैन ऑफ…
Delhi News: राजधानी दिल्ली में कालकाजी मंदिर के पास एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप…