दुनिया

‘नेतन्याहू के दौरे की नई तारीख पर हो रही वार्ता’, इजरायली पीएम ने प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा पर जताया पूरा भरोसा

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने मंगलवार को उन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि दिल्ली में लाल किले के पास हाल ही में हुए ब्लास्ट के बाद सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इजरायली प्रधानमंत्री ने भारत का दौरा टाल दिया है.

इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि दोनों देश दौरे की नई तारीख के समन्वय में लगे हुए हैं और बेंजामिन नेतन्याहू को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तहत भारत की सुरक्षा पर पूरा भरोसा है.

इजरायली प्राइम मिनिस्टर ऑफिस के ऑफिशियल अकाउंट ने कहा, “भारत के साथ और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बहुत मजबूत रिश्ता है. इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू को पीएम मोदी के तहत भारत की सिक्योरिटी पर पूरा भरोसा है और टीमें पहले से ही एक नई विजिट डेट को कोऑर्डिनेट कर रही हैं.”

नेतन्याहू के भारत दौरे पर उठे सवाल

इजरायली मीडिया में कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि 2018 के बाद नेतन्याहू अगले महीने दिसंबर में भारत के अपने पहले आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली आने वाले थे. उनके दौरे से पहले दिल्ली के लाल किले के पास हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा चिताओं के कारण नेतन्याहू ने अपना भारत दौरा टाल दिया था.

इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय ने सभी अफवाहों को सिरे खारिज कर दिया.

बता दें कि इससे पहले इजरायली प्रधानमंत्री ने दिल्ली के लाल किले के पास हुए जानलेवा कार ब्लास्ट पर प्रधानमंत्री मोदी और भारत के लोगों के प्रति अपनी संवेदना जताई थी. इस ब्लास्ट में कई लोगों की जान चली गई थी और दर्जनों लोग घायल हुए थे.

इजरायली प्रधानमंत्री के ऑफिस ने एक्स पर लिखा, “हमारे प्यारे दोस्त नरेंद्र मोदी और भारत के बहादुर लोगों को, मैं और इजरायल के लोग पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हैं. इजरायल इस दुख में आपके साथ मजबूती से खड़ा है.”

उन्होंने आगे कहा कि भारत और इजरायल पुरानी सभ्यताएं हैं, जो हमेशा रहने वाली सच्चाई के साथ खड़ी हैं. आतंक हमारे शहरों पर हमला कर सकता है, लेकिन यह हमारी आत्माओं को कभी नहीं हिला पाएगा. हमारे देशों की रोशनी हमारे दुश्मनों के अंधेरे को मात देगी.”

ये भी पढ़ें:मुगल आक्रांताओं के युग में गुरु तेग बहादुर ने वीरता का आदर्श स्थापित किया- पीएम मोदी

-भारत एक्सप्रेस 

Shreyansh Choubey

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

7 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

8 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

8 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

9 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

9 hours ago