दिल्ली में इन पत्रकारों को किया गया सम्मानित.
78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में एक्सचेंज 4 मीडिया द्वारा उर्दू के 40 से कम वर्ष के 40 पत्रकारों को सम्मानित किया गया. जिसमें भारत एक्सप्रेस उर्दू के भी 4 पत्रकारों को सम्मानित किया गया है.
कार्यक्रम का आगाज़ पूर्व प्रमुख चुनाव आयोग डॉ. एस.वाई कुरैशी के मुख्य भाषण से हुआ जबकि मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल और पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सलमान खुर्शीद शामिल हुए.
जश्न-ए-सहाफ़त के दूसरे एडीशन में उर्दू मीडिया के टीवी चैनल, अख़बार और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के लिए 40 साल से कम उम्र के 40 उर्दू पत्रकारों को सम्मानित किया गया. इसमें भारत एक्सप्रेस उर्दू के मुख्य चीफ़ सब एडिटर निसार अहमद, सीनियर सब एडिटर रहमतुल्लाह, सीनियर सब एडिटर आमिर इक़बाल और ग्राफ़िक डिज़ाइनर मेहताब चौधरी को पुरस्कार से सम्मानित किया गया. आपको बता दें कि इससे पहले भारत एक्सप्रेस टीवी चैनल के प्रोमो एडिटर सुनील उपाध्याय को भी exchange4media ने हिंदी पत्रकारिता के पुरस्कार से सम्मानित किया था.
सत्र का आगाज़ करते हुए डॉ. एसवाई क़ुरैशी (पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त) के भाषण से हुआ. उन्होंने उर्दू भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला. साथ ही उन्होंने एक्सचेंज 4 मीडिया की सेवाओं का ज़क्र किया और इसे सराहनीय बताया. उन्होंने एक्सचेंज4मीडिया के चेयरमैन अनुराग बत्रा और वरिष्ठ संपादक रोहेल अमीन को बधाई दी. एस वाई क़ुरैशी ने कहा कि उर्दू भाषा के पाठकों की संख्या में कुछ कमी आई है, लेकिन दूसरी ओर उर्दू की सेवा करने वाले ग़ैर-मुस्लिम लोग उर्दू भाषा को और अधिक विकास दे रहे हैं.
मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने उर्दू को बहुत ही मीठी और अच्छी भाषा बताते हुए कहा कि यह एक ऐसी भाषा है जिसे जो लोग बोलना, लिखना और पढ़ना नहीं जानते उन्हें भी इसे सुनने में मज़ा आता है. उन्होंने उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए exchange4media के अध्यक्ष डॉ. अनुराग बत्रा और उनकी टीम को बधाई दी.
उर्दू गंगा जमुनी भाषा, कभी ख़त्म नहीं होगी: खुर्शीद
पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने जश्न-ए-सहाफ़त के आयोजन को शानदार बताते हुए कहा कि उर्दू धर्म की भाषा नहीं है, बल्कि यह गंगा-जमुनी तहज़ीब की भाषा है. भारत की आज़ादी में उर्दू भाषा ने अहम भूमिका निभाई है और इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने पत्रकारिता के उत्सव के आयोजन के लिए एक्सचेंज फ़ॉर मीडिया के अध्यक्ष डॉ. अनुराग बत्रा को बधाई दी और इस तरह के आयोजन का स्वागत किया. सलमान खुर्शीद ने कहा कि कोई भी भाषा, जब तक लोग उससे प्यार करते रहेंगे, कभी ख़त्म नहीं हो सकती. इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य शाहिद सिद्दीक़ी और पूर्व राजदूत एवं पूर्व राज्य सभा सांसद मीम अफ़ज़ल ने भी उर्दू पत्रकारिता पर अपने विचार रखे.
इससे पहले विभिन्न सत्र आयोजित किए गए, जिसमें भारत एक्सप्रेस के उर्दू संपादक डॉ. ख़ालिद रज़ा ख़ान और एक्सचेंज4मीडिया के वरिष्ठ संपादक रोहेल अमीन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. कार्यक्रम के संचालन की ज़िम्मेदारी सहारा इंडिया मीडिया से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार और मशहूर शायर मोईन शादाब और सहारा समय डिजिटल से ही जुड़ी पत्रकार कशफ़ी शमाएल ने बख़ुबी निभाई. पद्मश्री और भाषाविद् प्रोफ़ेसर अख़्तरुल वासे, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर अनवर आलम पाशा, जामिया हमदर्द के प्रोफ़ेसर फ़रहत बसीर ख़ान, सांस्कृतिक सम्राट डॉ. हरीश भल्ला, अमरीन ख़ान, आयशा देहरा, डॉ. शफ़ी अयूब, सुधीर मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार भूपेंद्र चौबे, इंक़लाब उर्दू के रेज़िडेंट एडिटर डॉ. यामीन अंसारी, सलाम टी. वी के संपादक तारिक़ फ़रीदी और अन्य ने पैनल चर्चा में भाग लिया और उर्दू पत्रकारिता के बारे में चर्चा की.
Exchange4media के चेयरमैन डा. अनुराग बत्रा ने उर्दू को मीठी और अच्छी भाषा बताते हुए कहा कि कोई भी भाषा किसी से कम नहीं होती है. मुझे भाषाओं से प्यार है, इसीलिए हम सभी भाषाओं को एक साथ लेकर चलना चाहते हैं. उन्होंने ख़ुशी जताते हुए कहा कि मैंने उर्दू के लिए रूहैल अमीन के साथ एक कोशिश की थी, जो आज बहुत पसंद की जा रही है और पूरे देश के उर्दू पत्रकार इसमें भाग ले रहे हैं और उनका जोश देखने को मिल रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
Mamta Kafle Bhatt Murder Case: अमेरिका के वर्जीनिया में ममता काफले भट्ट की गुमशुदगी का…
Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…
Aaj Ka Panchang 6 November 2026: 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुक्र प्रदोष व्रत…
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…
Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…