देश

भारत जोड़ो न्याय यात्राः राहुल गांधी ने इम्फाल वेस्ट से दूसरे दिन की यात्रा शुरू की

Bharat Jodo Nyay Yatra Second Day Update: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज दूसरा दिन है. रविवार 14 जनवरी को मणिपुर के थोबल ने उन्होंने यात्रा की शुरुआत की थी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई थी. राहुल गांधी ने यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत इम्फाल वेस्ट के सेकमई से की. आज पूरे दिन मणिपुर में चलने के बाद यात्रा शाम को नागालैंड में प्रवेश कर जाएगी.

यह भी पढ़ेंः बसपा प्रमुख मायावती का 68वां जन्मदिन आज, विपक्षी गठबंधन में शामिल होने को लेकर कर सकती है बड़ा ऐलान

14 जनवरी को यात्रा के पहले दिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मणिपुर के थौबल से यात्रा की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्तााओं को संबोधित किया और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और भाजपा मणिपुर में नफरत की राजनीति करते हैं. मणिपुर में मेरे भाई-बहन, माता-पिता आंखों के सामने मारे गए. आज तक हिंदुस्तान के पीएम आपके आंसू पोछने नहीं आए ये शर्म की बात है.

आज शाम तक नागालैंड पहुंचेगी

बता दें कि 66 दिनों तक चलने वाली यात्रा 15 राज्यों और 110 जिलों से होकर गुजरेगी. इस दौरान राहुल गांधी जगह-जगह पर लोगों से संवाद करेंगे. यह यात्रा 6700 किमी की दूरी तय कर 20 मार्च को मुंबई पहुंचेगी. बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी 7 सिंतबर 2022 से 31 जनवरी 2023 कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाल चुके हैं.

यह भी पढ़ेंः ‘चलाना है तो चला वरना गेट खोल…’ फ्लाइट में अनाउंसमेंट कर रहे पायलट को यात्री ने जड़ा थप्पड़, देखें Video

देखें फोटोज

यात्रा के पहले दिन बच्चे से बात करते राहुल गांधी. (Pic Credit- Congress Social Media)

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को यात्रा को हरी झंडी दिखाई. (Pic Credit- Congress Social Media)

इसी बस से सफर कर रहे हैं राहुल गांधी. (Pic Credit- Congress Social Media)

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

मान सरकार को बड़ा झटका? जज नागू ने खुद को सुनवाई से किया अलग, अब 12 को फैसला

Bhagwant Mann OSD Case: पंजाब सीएमओ के कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका…

8 minutes ago

‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा हक…’ जंतर-मंतर बैन के खिलाफ भड़की यूथ कांग्रेस, हाईकोर्ट ने लटकाया मामला

Delhi High Court: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के खिलाफ यूथ कांग्रेस पहुंची…

27 minutes ago

भारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार, फ्लाइट हाईजैक की कोशिश के बीच दिखाई बहादुरी

Pilot Smit Machar: इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को…

33 minutes ago

मिडटर्म चुनाव में उड़ी ट्रंप की नींद! हार के डर से रिपब्लिकन राज्यों में 2 लाख भारतीयों के नाम काटे

US Midterm Elections: अमेरिका के 26 राज्यों में 2 लाख भारतीय-अमेरिकियों के नाम वोटर लिस्ट…

41 minutes ago

मुस्लिम बहुल इलाकों में भी चल रहा ‘मोदी मैजिक’! असम के नगांव से बंगाल के रेजीनगर तक BJP की बल्ले-बल्ले

2026 के उपचुनावों के शुरुआती रुझानों में असम की नगांव लोकसभा सीट और पश्चिम बंगाल…

41 minutes ago

महंगे हुए गीजर, कूलर और पंखे, कॉपर-स्टील की कीमतों में उछाल से बढ़ा बोझ; लैपटॉप-मोबाइल भी महंगे

Electronic Items Price Hike: कॉपर, स्टील और प्लास्टिक की कीमतों में तेजी से गीजर, कूलर…

59 minutes ago