Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘चलाना है तो चला वरना गेट खोल…’ फ्लाइट में अनाउंसमेंट कर रहे पायलट को यात्री ने जड़ा थप्पड़, देखें Video

Indigo Flight Delayed Passenger slaps Pilot Viral Video: इंडिगो की उड़ान में रविवार रात एक यात्री ने पायलट को थप्पड़ जड़ दिया. घटना के वक्त पायलट उड़ान में देरी की घोषणा कर रहा था.

Indigo Flight Delayed Passenger slaps Pilot Viral Video

इंडिगो की उड़ान में पायलट से बदसलुकी करता यात्री.

Indigo Flight Delayed Passenger slaps Pilot Viral Video: इंडिगो की उड़ान में रविवार देर रात अफरा-तफरी मच गई. जब एक यात्री ने उड़ान में देरी होने पर पायलट पर हमला बोल दिया. दरअसल पायलट उड़ान में देरी की अनाउंसमेंट कर रहा था. ऐसे में यात्री को गुस्सा आ गया और उसने पायलट को थप्पड़ मार दिया. यात्री ने दावा किया कि वह 13 घंटे से उड़ान का इंतजार कर रहा था. घंटों इंतजार के बाद यात्रियों को विमान में बैठाया गया. ऐसे में उड़ान और देरी की बात यात्री को नागवार गुजरी और अनाउंसमेंट कर रहे पायलट को उसने थप्पड़ मार दिया.

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पायलट विमान में देरी की अनाउंसमेंट कर रहा है तभी एक यात्री पीछे से उठकर आता है और पायलट को थप्पड़ जड़ देता है. वीडियो में युवक कह रहा है कि चलाना है तो चला वरना गेट खोल…

एयर होस्टेस ने बीच बचाव कर शांत किया मामला

पायलट पर हमला करने के बाद विमान में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि हमला करने वाला चेहरा नहीं दिख रहा है. इस दौरान एयर होस्टेस ने यात्री को कई बार रोकने की कोशिश की. इसके बाद घबराकर पायलट काॅकपिट में चला गया. वहीं वीडियो वायरल होने के बाद लोग युवक की आलोचना कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि युवक पर पुलिस की कार्रवाई होनी चाहिए. वहीं इंडिगो ने इस घटना पर खेद प्रकट किया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital