देश

“यह एनकाउंटर नहीं हत्या है…” भरत तिवारी के घर पहुंचे चिराग पासवान, घुटनों के बल बैठकर दी श्रद्धांजलि

Chirag Paswan: बिहार के आरा में बिहार पुलिस के एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी को लेकर बिहार में राजनीति गर्म है. लोग भरत तिवारी को आज का भगत सिंह बताते हुए सम्राट सरकार पर जमकर बरस रहे हैं. एनकाउंटर के बाद कई नेता भरत के घर जाकर संवेदना जता चुके हैं. इसी बीच शुक्रवार को केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान भी उनके घर पहुंचे. वो भोजपुर के बिलौटी गांव जाकर भरत के परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने घुटनों के बल बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी.

चिराग पासवान के बिलौटी दौरे को लेकर भरत तिवारी के पिता ने कहा कि उनसे बहुत अच्छे से बात की गई है. उन्होंने कहा कि जितने भी हत्यारें हैं, तीन-चार दिन के अंदर सजा मिलेगी. चिराग ने कहा है कि कार्रवाई ऐसी की जाएगी कि दुनिया देखेगी. भरत तिवारी के पिता ने कहा कि चिराग पासवान ने बताया है कि अमित शाह से मुलाकात करके आए हैं और बात करने जा भी रहे हैं. भरत तिवारी के पिता ने कहा कि हमें न्याय की पूरी उम्मीद है.

भरत तिवारी की मां ने बताया कि चिराग पासवान ने कहा है कि जितने भी लोग शामिल हैं, उनको सजा जरूर मिलेगी. यह एनकाउंटर नहीं, हत्या की गई है; यह बहुत गलत है.

चिराग ने परिजनों को दिया कड़ी कार्रवाई का आश्वासन

एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिजन ने बताया कि चिराग पासवान की ओर से आश्वासन दिया गया है कि बहुत जल्दी एक्शन लिया जाएगा. इस मामले में जितने भी आरोपी हैं, उनको जेल भेजा जाएगा. उनकी ओर से न्याय दिलाने की बात की गई है. जो भी आरोपी होंगे, उनको बख्शा नहीं जाएगा. परिजन ने कहा कि जिस तरह से मेरे भाई को पीएमसीएच में फेंक दिया गया था, वो वीडियो भी उनको दिखाई गई है. उनको तीन गोली मारे जाने की जानकारी थी. उनको बताया गया कि पांच गोली मारी गई थी.

इस मौके पर चिराग पासवान ने कहा कि जिस तरह से यह घटना हुई, वह गलत है. परिवार को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है. आज मैं इसी मकसद से वहां गया था ताकि परिवार खुलकर और साफ तौर पर अपनी बात रख सके.

अधिकारियों ने की भरत तिवारी की हत्या- चिराग पासवान

परिजनों से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि कुछ प्रशासनिक अधिकारियों ने जिस तरह से भरत तिवारी की हत्या की, वह किसी भी सभ्य समाज या आंतरिक व्यवस्था में बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है. जो लोग कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदार हैं, अगर वे खुद ही कानून को अपने हाथ में ले लें, तो बिहार के लोगों का न्याय व्यवस्था से भरोसा उठ जाएगा. यह जरूरी है कि उन अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, जो अपने निजी स्वार्थ के लिए भरत तिवारी की हत्या में शामिल थे.

ये भी पढ़ें- ‘चंपत राय जेल भी जा सकते हैं’, बीजेपी नेता विनय कटियार का बड़ा दावा

चिराग पासवान ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी बात हुई है. हम सब न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. अगर उच्च स्तरीय जांच की जरूरत पड़ी या परिवार की ओर से जिस तरह की भी जांच की मांग की जाएगी, न्याय दिलाना हम सभी की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह से भी मेरी मुलाकात हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

29 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

42 minutes ago

वृषभ राशि वालों के लिए आज खुलेगा तरक्की का रास्ता? धन, नौकरी और रिश्तों में क्या मिलेगा खास संकेत

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत, स्थिरता…

1 hour ago

सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत? करियर, धन और लव लाइफ को लेकर जानें आज के बड़े संकेत

Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास, नेतृत्व…

1 hour ago