Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘चंपत राय जेल भी जा सकते हैं’, बीजेपी नेता विनय कटियार का बड़ा दावा

राम मंदिर के कथित चढ़ावा और धन गबन मामले में बीजेपी नेता विनय कटियार ने बड़ा बयान देते हुए दावा किया कि उन्होंने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा की है. उन्होंने कहा कि जांच में यदि आरोप साबित होते हैं तो चंपत राय, अनिल मिश्रा और अन्य लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है.

Ram mandir news- Champat Rai

Vinay Katiyar on Champat Rai: अयोध्या राम मंदिर के कथित चढ़ावा चोरी और धन के गबन के मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े कई बड़े नामों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. इस मामले में अब तक कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच एजेंसियों के सामने कई अहम खुलासे भी होने का दावा किया जा रहा है.

इसी बीच, बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बजरंग दल के संस्थापक विनय कटियार (Vinay Katiyar) ने इस पूरे मामले पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि उपलब्ध तथ्यों से यह स्पष्ट होता है कि चढ़ावे के धन का गबन किया गया है और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.

विनय कटियार ने दावा किया कि उन्होंने इस पूरे प्रकरण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी चर्चा की है. उन्होंने आने वाले दिनों में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय (Champat Rai), ट्रस्टी अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई हो सकती है. कटियार ने यह तक कहा कि जांच के नतीजों के आधार पर इन लोगों को जेल भी जाना पड़ सकता है.

SIT ने 8 घंटे तक की जांच

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच लगातार तेज होती जा रही है. गुरुवार को इस मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी (SIT) ने अयोध्या में करीब आठ घंटे तक मैराथन जांच की. सूत्रों के मुताबिक, दोपहर 1:40 बजे से रात 8:30 बजे तक जांच चली. इस दौरान IPS अधिकारी किरण एस की मौजूदगी में एसआईटी की टीम राम मंदिर परिसर पहुंची और पूरे मामले से जुड़े कई पहलुओं की गहराई से जांच की. चर्चा है कि जांच के दौरान ट्रस्ट के कुछ पदाधिकारियों से भी पूछताछ की गई.

आरोपी अनुकल्प मिश्रा को लेकर बड़ा खुलासा

जांच के बीच आरोपी अनुकल्प मिश्रा को लेकर भी बड़ा खुलासा सामने आया है. बताया जा रहा है कि उनके नाम पर राम मंदिर में ‘व्यवस्था कार्यकर्ता’ के रूप में प्रवेश पास जारी किया जाता था. आरोप है कि मंदिर के हर बड़े और विशेष कार्यक्रम में उनके नाम से पास बनाया जाता था, जिससे उन्हें आसानी से मंदिर परिसर में प्रवेश मिल जाता था. दावा यह भी किया जा रहा है कि इसी पास के जरिए अनुकल्प मिश्रा चढ़ावे की राशि की गिनती (काउंटिंग) की प्रक्रिया में शामिल होता था. फिलहाल जांच एजेंसियां इन आरोपों की भी पड़ताल कर रही हैं.


ये भी पढ़ें: चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर भी ट्रस्ट में रहेंगे, जानिए क्या हैं राम मंदिर ट्रस्ट का नियम?


टिन्नू यादव के भाई ने लगाए गंभीर आरोप

इस मामले में आरोपी राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव के भाई दिनेश यादव पहली बार मीडिया के सामने आए. उन्होंने दावा किया कि उनके भाई को इस मामले में गलत तरीके से फंसाया जा रहा है. दिनेश यादव ने आरोप लगाया कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा खुद को बचाने के लिए उनके भाई को बलि का बकरा बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि टिन्नू यादव पूरी तरह निर्दोष है और जांच निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital