Nagaur Crime: पैतृक संपत्ति के विवाद में एक पिता ही अपने बेटे का जानी दुश्मन बन गया. नागौर के कोतवाली क्षेत्र में एक पिता ने अपने 10-15 हथियारबंद साथियों के साथ मिलकर बेटे के घर पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर दिया. तलवारों और पिस्टल से लैस बदमाशों का यह खौफनाक तांडव सीसीटीवी (CCTV) में कैद हो गया है.
नागौर में राजेंद्र फिड़ौदा नामक व्यक्ति का अपनी पहली पत्नी और बेटे (यश चौधरी) से संपत्ति विवाद चल रहा था. इसी रंजिश में पिता ने गुंडों के साथ मिलकर बेटे के घर पर धावा बोला. बदमाशों ने गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया, घर और वाहनों में तोड़फोड़ की और पिस्टल से फायरिंग की कोशिश की, जो मिसफायर हो गई. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
घर में घुसकर बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए यश चौधरी और उसके परिजनों पर पिस्टल से कई बार फायर करने की कोशिश की. लेकिन गनीमत रही कि पिस्टल मिसफायर हो गई और गोलियां नहीं चलीं, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. इसके बाद बौखलाए बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो, बुलेट और दुकान के कांच सहित घरेलू सामान में जमकर तोड़फोड़ की. जाते-जाते आरोपी पीड़ित परिवार को 24 घंटे के भीतर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए.
इस दुस्साहसिक वारदात के बाद स्थानीय सांसद ने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखे सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि थानों से महज 300 मीटर की दूरी पर ऐसी वारदात होना कानून व्यवस्था के चरमराने का सबूत है. वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) जतिन कुमार ने घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिस ने जानलेवा हमले, आर्म्स एक्ट और तोड़फोड़ की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं.
यह भी पढ़ें: ‘मेरी दुल्हनिया खोज दो..’, शादी के फोटोशूट के लिए गए तो भाग गई पत्नी; जबलपुर पुलिस भी परेशान
-भारत एक्सप्रेस
Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…
Amit Shah Gujarat Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गुजरात में…
IMD Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते…
दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…
आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…
16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…