देश

“दलित मरे तो नक्सली, मुसलमान मरे तो आतंकी…”, जानिए भरत तिवारी एनकाउंटर पर क्यों भड़के केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

Bharat Tiwari Encounter: बिहार के भोजपुर जिले में भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पक्ष और विपक्ष की तरफ से पुलिस अधिकारियों पर लगातार निशाना साधा जा रहा है. कोई इसे फेक एनकाउंटर बता रहा है, तो कोई पुलिस की कार्रवाई को सही ठहरा रहा है. इसी बीच केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा पार्टी के मुखिया जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिख दिया, जिससे बवाल मच गया है.

जीतन राम मांझी ने इस मामले को जातिगत एंगल देते हुए पुलिस पर सवाल उठाने वालों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने इसे दलित बनाम सवर्ण का मुद्दा बना दिया. अपने पोस्ट के नीचे उन्होंने पुलिस की एफआईआर की कॉपी पोस्ट की है. जो पिछले साल का है, जब भरत तिवारी के खिलाफ पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज किया था.

केंद्रीय मंत्री ने एनकाउंटर पर सवाल उठाने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि जब दलितों का एनकाउंटर होता है तो ये लोग कहते हैं कि नक्सली मारा गया. जब मुसलमान का एनकाउंटर होता है तो कहते हैं आतंकवादी मारा गया. ऐसा कहने वाले लोग वहीं हैं जो भरत तिवारी एनकाउंटर पर सवाल उठा रहे हैं.

देश क्या अवैध पिस्टल की नोक से चलेगा?

अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए जीतन राम मांझी ने कहा,

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर भरत तिवारी के पास अवैध पिस्टल कहां से आया. किन लोगों के शह पर इस आपराधिक वारदात पर राजनीति हो रही है. देश संविधान से चलेगा या अवैध पिस्टल की नोक से.

कोई क्रांतिकारी नहीं था भरत तिवारी

भरत तिवारी को सोशल मीडिया पर क्रांतिकारी बताया जा रहा है. ऐसा करने वाले लोगों को भी जीतन राम मांझी ने आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि भरत तिवारी कोई क्रांतिकारी नहीं था.

जीतन राम मांझी ने भरत तिवारी का समर्थन करने वाले लोगों को जातिवादी करार दिया. उन्होंने कहा कि भरत तिवारी का वहीं लोग समर्थन कर रहे हैं जो जातिवादी मानसिकता के हैं. जबकि पहले भी भरत तिवारी की आपराधिक मामले में गिरफ्तारी हो चुकी है.

लश्कर भी तुम्हारा सरदार भी….

अपने पोस्ट में केंद्रीय मंत्री ने एक शायरी लिखी- लश्कर भी तुम्हारा है सरदार भी तुम्हारा है, तुम झूठ को सच लिख दो अखबार तुम्हारा है..

ये भी पढ़ें- भारत के लिए होर्मुज से आई गुड न्यूज़: 11 भारतीय जहाज निकले और 10 कर रहे इंतजार, तेल का झंझट होगा खत्म

बता दें कि भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जगदीशपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO), शाहपुर थाना अध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. यह केस परिजनों की शिकायत पर की गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

3 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

29 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

32 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago