देश

2 लाख से ज्यादा ग्राम पंचायतों में ब्रॉडबैंड सेवा शुरू: केंद्रीय मंत्री

देश के ग्रामीण इलाकों में सस्ती और तेज इंटरनेट सेवा देने के लिए भारतनेट परियोजना के तहत अब तक 2 लाख से ज्यादा ग्राम पंचायतों को सर्विस-रेडी बना दिया गया है. यह जानकारी केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने बुधवार को राज्यसभा में लिखित जवाब में दी.

भारतनेट परियोजना क्या है?

भारतनेट परियोजना को दूरसंचार विभाग (DoT) चरणबद्ध तरीके से लागू कर रहा है. इसका उद्देश्य हर ग्राम पंचायत तक ब्रॉडबैंड सेवा पहुंचाना है. मंत्री ने बताया कि इस परियोजना के तहत बनाए गए इंफ्रास्ट्रक्चर को सभी सेवा प्रदाताओं के लिए खुला रखा गया है. इसके जरिए फाइबर टू होम (FTTH), लीज़्ड लाइन, डार्क फाइबर, मोबाइल टावर बैकहॉल जैसी सुविधाएं दी जा सकती हैं.

फरवरी 2025 तक कुल 2,14,323 ग्राम पंचायतों को सर्विस-रेडी बनाया जा चुका है.

संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (ABP)

केंद्रीय कैबिनेट ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (ABP) को मंजूरी दी है. यह डिजाइन, बिल्ड, ऑपरेट और मेंटेन (DBOM) मॉडल पर आधारित है. इसके तहत:

भारतनेट फेज-1 और फेज-2 नेटवर्क को अपग्रेड किया जाएगा.

अब तक सर्विस-रेडी नहीं हुई 42,000 ग्राम पंचायतों में नेटवर्क स्थापित किया जाएगा.

इस नेटवर्क का 10 साल तक संचालन और रखरखाव किया जाएगा.

BSNL को मिला लक्ष्य

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) को अगले पांच सालों में 1.50 करोड़ घरों तक FTTH कनेक्शन पहुंचाने का लक्ष्य दिया गया है. मंत्री ने बताया कि संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (ABP) मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.


ये भी पढ़ें- रेलवे में रोज परोसे जाते हैं 16 लाख खाने, रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने लोकसभा में दी जानकारी


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

156 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर, जानिए कावेरी नदी के द्वीप पर बसे इस अद्भुत मंदिर का इतिहास

तमिलनाडु के श्रीरंगम में स्थित श्री रंगनाथस्वामी मंदिर 156 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे…

7 minutes ago

क्या सिखाती है श्रावण पुत्रदा एकादशी की कथा? जानिए इसका असली महत्व

Shravana Putrada Ekadashi: जानिए श्रावण पुत्रदा एकादशी का महत्व, कथा और माता-पिता के लिए इससे…

10 minutes ago

पवित्र सप्तपुरियों में शामिल कांचीपुरम: इस शहर की आध्यात्मिक पहचान को जानिये

Kanchipuram: तमिलनाडु का कांचीपुरम अपने प्राचीन मंदिरों, धार्मिक मान्यताओं और कांजीवरम रेशमी साड़ियों के लिए…

19 minutes ago

बिलकिस बानो केस में 17 सालों से सजा काट रहे विपिनचंद्र जोशी और प्रदीप मोधिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

बिलकिस बानो मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे विपिनचंद्र कन्हैयालाल जोशी और प्रदीप रमनलाल…

27 minutes ago

अमित शाह ने बिहार CM सम्राट चौधरी को दी जन्मदिन की बधाई, सुशासन और विकास कार्यों की सराहना

Samrat Choudhary Birthday: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को…

29 minutes ago

ॐ के आकार का द्वीप: जहां नर्मदा नदी में बसती है आस्था

Omkareshwar Temple: मध्य प्रदेश का मांधाता द्वीप अपनी ॐ जैसी प्राकृतिक बनावट और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग…

31 minutes ago