लीगल

सुप्रीम कोर्ट ने 60 साल पुराने अवैध कब्जे पर डिफेंस कॉलोनी RWA पर लगाया 40 लाख का जुर्माना

सुप्रीम कोर्ट ने डिफेंस कॉलोनी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन पर लोधी युग के एक मकबरे पर छह दशक से अधिक समय से अवैध कब्जे के लिए 40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. जस्टिस सुधांशु धुलिया और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ 8 अप्रैल को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा. कोर्ट ने कहा कि हमारा मानना है कि यह उचित होगा कि आरडब्ल्यूए द्वारा दिल्ली सरकार के पुरातत्व विभाग को 40 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए, जिसे स्मारक के संरक्षण और जीर्णोद्धार का कार्य सौंपा गया है.

कोर्ट ने इससे पहले आरडब्ल्यूए से पूछा था कि स्मारक पर अनधिकृत कब्जे के लिए उस पर कितना जुर्माना लगाया जाना चाहिए. कोर्ट ने दिल्ली के पुरातत्व विभाग को स्मारक के जीर्णोद्धार का कार्य सौंपा गया है. कोर्ट ने पहले भूमि एवं विकास कार्यालय को स्थल का कब्जा शांतिपूर्ण तरीके से सौंपने का निर्देश दिया था. पिछली सुनवाई में जस्टिस धुलिया ने DCWA से कहा था कि आपको किसने अधिकार दिया यहां प्रवेश करने का यह किस प्रकार की दलील है. कोर्ट ने कहा था कि जरूरत पड़ने पर आपको कोर्ट ने बाहर निकलने के लिए कहा जा सकता है.

सर्वेक्षण और निरीक्षण का किया गया नियुक्त

नवंबर 2024 में पीठ ने डिफेंस कॉलोनी में स्मारक की सुरक्षा करने में विफल रहने के लिए एएसआई की खिंचाई की थी, जबकि सीबीआई ने बताया था कि एक रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन 15वी सदी की इस संरचना का अपने कार्यालय के रूप में उपयोग कर रहा है. इस आदेश के बाद स्वप्रा लिडल द्वारा दायर रिपोर्ट पर विचार किया गया, जो भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत न्यास की दिल्ली चैप्टर की पूर्व संयोजक हैं.

लिडल को स्मारक का सर्वेक्षण और निरीक्षण करने के लिए नियुक्त किया गया था, ताकि यह पता लगाया जा सके कि स्मारक को कितना नुकसान हुआ है और इसे कैसे जीर्णोद्धारित किया जा सकता है. आवासीय संघ को 1960 के दशक से संरचना पर कब्जा करने की अनुमति देने के लिए एएसआई की निष्क्रियता पर नाराज होकर पीठ ने कहा आप किस तरह के प्राधिकरण हैं? आपके अधिदेश क्या है ? आप प्राचीन संरचनाओं की रक्षा करने के अपने अधिदेश से पीछे हट गए हैं. हम आपकी निष्क्रियता से परेशान है.

ये भी पढ़ें: अगर आप पर कोई आपराधिक केस न हो तो आप बिहार में मुखिया भी नहीं बन सकते: सुप्रीम कोर्ट

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ट्रंप ने दे दी भारत को टैरिफ से छूट, रूस से कच्चा तेल खरीदने पर अब नहीं लगेगी पेनल्टी

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. उन्होंने…

9 minutes ago

IIT-NIT का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ा अलर्ट! JEE Mains 2027 के रजिस्ट्रेशन पर आया नया अपडेट

JEE Mains 2027: JEE Main 2027 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. जनवरी में…

27 minutes ago

‘लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य…’, पीएम मोदी ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई देते हुए…

39 minutes ago

पीएम किसान की 24वीं किस्त पर आई बड़ी अपडेट! 16 दिन बीते, जानिए कब मिल सकता है दिवाली का बड़ा तोहफा

PM Kisan Update 2026: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को 24वीं…

46 minutes ago