देश

‘बहन-बेटियों को भी साथ लाओ…’, गरबे में मुस्लिमों की एंट्री पर रामेश्वर शर्मा, क्या बोले आरिफ मसूद?

Garba entry controversy in Bhopal: भोपाल/अजय भटनागर: मध्य प्रदेश की राजधानी में नवदुर्गा महोत्सव और गरबा आयोजनों को लेकर अभी से राजनीतिक पारा चढ़ने लगा है. हर साल की तरह इस बार भी गरबा पंडालों में मुस्लिम युवकों के प्रवेश को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के विधायक आमने-सामने आ गए हैं.

भोपाल से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने मुस्लिम युवकों के गरबे में शामिल होने को लेकर तल्ख टिप्पणियां की हैं. उनके इस बयान पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने भी तीखा पलटवार किया है.

बहन-बेटियों को भी लाओ- रामेश्वर शर्मा (Muslim entry in Garba controversy)

वायरल वीडियो में बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा यह कहते नजर आ रहे हैं कि यदि मुसलमान गरबे के कार्यक्रम में आना चाहते हैं, तो आ जाएं, और अगर वे परमानेंट भी आना चाहते हैं तो आ सकते हैं. उन्होंने शर्त रखते हुए कहा कि कि माथे पर तिलक लगाकर आओ, गौ माता की रक्षा करो, किसी को कोई परेशानी है?

यही नहीं, उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ अकेले लड़के ही क्यों आना चाहते हैं, अपने घर से बहन-बेटियों को भी साथ लेकर आओ… हमारे भी घोड़े तैयार हैं. रामेश्वर शर्मा ने स्पष्ट किया कि उनके यहां गरबा एक पूजा है, इसलिए अच्छे मन से आने वालों का स्वागत है, लेकिन बुरे मन से आने वालों का विनाश तय है क्योंकि मां भगवती राक्षसों का भी वध करती हैं.

अब बहुत बदतमीजी हो गई- आरिफ मसूद (Arif Masood reply to Rameshwar Sharma On Garba)

बीजेपी विधायक के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भोपाल से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने बेहद कड़े शब्दों में निशाना साधा है. आरिफ मसूद ने कहा कि मुसलमान वैसे भी गरबा कार्यक्रमों में नहीं जाते हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मैंने तो सुना था कि गरबा कार्यक्रम में सिर्फ इंसान ही जाते हैं, लेकिन गधे को गधे ही दिखेंगे. अब बहुत बदतमीजी हो गई है, सुधर जाओ.

ये भी पढ़ें: डिजिटल पेमेंट बंद: क्या है No UPI Day? भोपाली और इंदौरियों ने उठाई कमान

पहले भी चर्चा में रहे हैं रामेश्वर शर्मा (Bhopal Navratri Garba controversy)

गौरतलब है कि गरबे में एंट्री हो या लव जिहाद का मुद्दा, बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा अपने तीखे और आक्रामक बयानों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. इससे पहले उनके मिसाइल वाले बयान को लेकर भी काफी राजनीतिक बवाल मचा था. बहरहाल, त्योहारों के सीजन से ठीक पहले दोनों नेताओं के बीच शुरू हुई इस बयानबाजी से यह साफ है कि आने वाले दिनों में इस पर सियासत और ज्यादा गरमाने वाली है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

1 hour ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

2 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

2 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

3 hours ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

3 hours ago