देश

विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन पर बड़ा एक्शन: 11 लड़कियों को बचाया गया, मानव तस्करी में लिप्त एक गिरफ्तार

विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन पर रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) की टीम ने शनिवार को एक बड़े अभियान के तहत 11 लड़कियों को बचाया, जिनमें से 9 नाबालिग थीं. इस ऑपरेशन में मानव तस्करी में लिप्त एक व्यक्ति रवि कुमार बी को गिरफ्तार किया गया.

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि ये लड़कियां दक्षिणी ओडिशा के विभिन्न हिस्सों से लाई जा रही थीं. आरोप है कि रवि कुमार और उसके साथियों ने इन नाबालिग लड़कियों के आधार कार्ड की जानकारी में हेरफेर कर उन्हें आंध्र प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में काम कराने के बहाने भेजने की साजिश रची थी.

बचाई गई सभी लड़कियों को पुलिस सुरक्षा में उनके घर भेजा जाएगा. इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है.

मानव तस्करी के इस सनसनीखेज मामले ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है. पुलिस की कार्रवाई से कई सवाल खड़े हो रहे हैं-क्या यह तस्करी का संगठित रैकेट है? और कितने मासूम इस जाल में फंसे हो सकते हैं?

इस घटना ने मानव तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत को एक बार फिर उजागर कर दिया है.

  • भारत एक्सप्रेस
मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

Asian Games में भारत का जलवा: दूसरे दिन आए 6 मेडल, टेबल टेनिस में पाकिस्तान को दो बार चटाई धूल

एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन भारत ने निशानेबाजी और एमएमए (MMA) में 3 सिल्वर…

12 minutes ago

IICC में आयोजित होगा ‘हिंदी मेरी जान 2026’ कवि सम्मेलन, आमंत्रित किए गए भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय

भारत एक्सप्रेस के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय दिल्ली में होने जा रहे 'हिंदी मेरी…

18 minutes ago

23 सितंबर की रात नहीं होगी आम! आसमान में होगा कुछ ऐसा, देख रह जाएंगे हैरान

Autumn Equinox: 23 सितंबर को पृथ्वी पर शरद विषुव की खगोलीय घटना होगी. इस दिन,…

40 minutes ago

रामलला के दर्शन के बाद भावुक हुईं ‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर, मीडिया पार्टनर ‘भारत एक्सप्रेस’ का जताया आभार

फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर अयोध्या पहुंचीं, जहां उन्होंने रामलला…

48 minutes ago