पंजाब में मोहाली के सोहाना इलाके में शनिवार शाम को एक बहुमंजिला इमारत गिर गई. मलबे में कई लोग फंस गए हैं. एनडीआरएफ ने पहुंचकर बचाव कार्य तेज कर दिया है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जिला प्रशासन से फोन पर स्थिति पर नजर रख रहे हैं. पंजाब के मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, पश्चिमी कमान से सेना की टुकड़ी को भी बचाव कार्य तेज करने के लिए कहा गया है. सेना और एनडीआरएफ की टीमें बचाव अभियान में स्थानीय प्रशासन की मदद कर रही हैं.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) के सोहाना के पास एक बहुमंजिला इमारत के हादसे का दुखद समाचार मिला है. पूरा प्रशासन और अन्य बचाव कार्यों वाली टीमें मौके पर तैनात हैं. मैं प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हूं. प्रार्थना करते हैं कि कोई जान-माल का नुकसान ना हुआ हो, दोषियों पर कार्रवाई भी करेंगे. लोगों से अपील है कि प्रशासन का सहयोग करें.”
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम पंजाब के मोहाली जिले में एक छह मंजिला इमारत ढह गई, जिसके मलबे में कई लोग दब गए. मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है. मोहाली प्रशासन ने बचाव अभियान के लिए सेना की स्थानीय इंजीनियर इकाई की दो टुकड़ियों को बुलाया है. बचाव अभियान जारी है और एक व्यक्ति को बचाकर अस्पताल पहुंचाया गया है.
ये भी पढ़ें- विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन पर बड़ा एक्शन: 11 लड़कियों को बचाया गया, मानव तस्करी में लिप्त एक गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक पारीक ने मीडिया को बताया, “ऑपरेशन जारी है. एनडीआरएफ, पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर हैं. इस दुर्घटना के पीछे के कारणों की जांच की जाएगी. अधिकारियों का अनुमान है कि मलबे में 10 से 11 लोग फंसे हो सकते हैं.”
-भारत एक्सप्रेस
Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…
यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…
Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…
Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…