देश

Noida News: हवा जहरीली बनाने वालों पर बड़ी कार्रवाई, ठोका गया 1.56 करोड़ रुपये का जुर्माना

Noida News: शनिवार को गौतम बुद्ध नगर प्रशासन ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में क्रमिक प्रतिक्रिया कार्य योजना (जीआरएपी) तीन मानदंडों का उल्लंघन करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है . दरअसल, प्रशासन ने दोषी पाए गए लोगों पर 1.56 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. इसकी जानकारी मीडिया को देते हुए अधिकारियों ने बताया है कि मानदंडों के उल्लंघन के लिए जिन पर जुर्माना लगाया गया है, उनमें निर्माण कंपनी एलएंडटी और एक सरकारी ठेकेदार शामिल है. इसी के साथ ही ग्रेटर नोएडा सेक्टर 10 में निजी समूह हाउजिंग परियोजना रेनॉक्स, नोएडा सेक्टर 43 में रोजबेरी और ग्रेटर नोएडा में ड्रीमटेक इलेक्ट्रॉनिक्स पर 50-50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. एक अधिकारिक बयान के मुताबिक, एलएंडटी और नोएडा प्राधिकरण के एक ठेकेदार के अलावा प्रदूषण रोधी दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के 11 अन्य मामलों में 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

इस कार्रवाई को लेकर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए पूरी जानकारी दी है. उन्होंने इस सम्बंध में एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया, ‘जिले में प्रदूषण की गंभीरता को देखते हुए प्रभावी कार्रवाई करने के लिए मैंने खुद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ विभिन्न निर्माणाधीन स्थलों पर स्थिति का निरीक्षण किया. आज कुल 1.56 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया.  वहीं नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम का भी बयान शनिवार को सामने आया है. उन्होंने बताया कि उनका विभाग जीआरएपी के तीन दिशा-निर्देशों का अनुपालन कर रहा है. गैर-जरूरी निर्माण पर फिलहाल प्रतिबंध लगा दिया गया है. इसी के साथ कहा कि प्रदूषण रोधी मानदंडों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें– Unnao: उन्नाव रेप पीड़िता ने अब अपने ही परिवार पर दर्ज कराई FIR, मां, बहन और चाचा पर लगाए गम्भीर आरोप

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

मालूम हो कि इससे पहले शुक्रवार को भी नोएडा में जीआरएपी उल्लंघन करने वालों पर 24.30 लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया था. तो इसी के साथ नोएडा प्राधिकरण ने 26 चालान किए थे. तो वहीं उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (नोएडा कार्यालय) ने इस सम्बंध में 13 मामले दर्ज किए हैं. इस सम्बंध में नोएडा प्राधिकरण द्वारा एक बयान जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि, विभाग ने जीआरएपी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वाली 26 इकाइयों पर 13.80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) के क्षेत्रीय अधिकारी उत्सव शर्मा ने मीडिया को जानकारी दी कि इसके अतिरिक्त प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 13 इकाइयों पर 10.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. तो वहीं प्रदूषण पर काबू पाने के लिए नोएडा फेडरेशन ऑफ अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एनओएफएए) ने वाहनों के लिए सम-विषम योजना लागू करने की मांग की है और कहा है कि इसे जल्द से जल्द लागू किया जाए.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

1 hour ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

1 hour ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

2 hours ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago