देश

Varanasi News: पप्पू चाय वाला की तबीयत हुई खराब, PMO से आया फोन, प्रधानमंत्री मोदी ने जाना हालचाल

Varanasi Pappu Chai Wala: अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लगाव इसी से साफ दिखाई देता है कि जैसे ही काशी के जाने-माने पप्पू चाय की दुकान के मालिक विश्वनाथ सिंह उर्फ पप्पू की तबीयत बिगड़ी कि PMO से फोन आ गया और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के साथ ही अस्पताल प्रशासन को बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए गए हैं. ये खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद ही उनके स्वास्थ्य के बारे में पूरी जानकारी ली है. हालांकि अब पप्पू पूरी तरह से स्वस्थ हैं और अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर भी पहुंच गए हैं.

इस सम्बंध में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय ने मीडिया को जानकारी दी कि वाराणसी के अस्सी स्थित बनारस में पप्पू चाय वाले की मशहूर और पुरानी दुकान है. अशोक पांडेय ने आगे जानकारी दी कि इस दुकान के मालिक विश्वनाथ सिंह उर्फ पप्पू का स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उनको आनंदमयी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसकी खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई कि पीएमओ से कॉल आई और उनके बेहतर इलाज और देखभाल के लिए निर्देश दिए गए हैं. अशोक पांडे ने बताया कि वैसे तो प्रधानमंत्री को पूरे देश के लोगों की चिंता रहती है, लेकिन वह काशी से विशेष लगाव महसूस करते हैं.

इसलिए उन्होंने पप्पू के बेहतर स्वास्थ्य लाभ की कामना से हम सभी को तत्पर रहने के लिए निर्देशित कराया है और अस्पताल पहुंचकर उनके बेहतर इलाज को सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं. प्रवक्ता ने कहा कि पीएमओ से मिले निर्देश के मुताबिक, हमने अस्पताल पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना और उन्हें सभी प्रकार के चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भी आश्वस्त किया है. वहीं जानकारी सामने आ रही है कि विश्वनाथ सिंह को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. फिलहाल वह अपने घर लौट आए हैं और पहले से काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- UP News: महंत नरेंद्र गिरी आत्महत्या मामले के मुख्य गवाह अमर गिरी फरार, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट

प्रधानमंत्री भी उठा चुके हैं चाय का लुत्फ

बता दें कि 2022 में जब यूपी विधानसभा चुनाव हुआ था. उस दौरान पीएम का काशी में रोड शो था. रोड शो के दौरान ही वह अस्सी से गुजरे तो देर शाम वह पप्पू अड़ी की मशहूर चाय की दुकान पर रुक गए और फिर चाय का लुत्फ लिया था. इसी के साथ ही उनकी दुकान के ठीक बगल में स्थित पान की दुकान से मीठा पान भी खाया था. इस दौरान चाय पीते हुए प्रधानमंत्री की फोटो किसी ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी थी, जो कि जमकर वायरल हुई थी.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

1 hour ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

1 hour ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

2 hours ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago