सांकेतिक फोटो
सीबीआई ने रिश्वतखोरी से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कस्टम डिप्टी कमिश्नर ओम प्रकाश बिष्ट, आईसीडी तुगलकाबाद, कस्टम अधीक्षक अमित कुमार समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में एक सीमा शुल्क हाउस का एजेंट और एक अन्य आरोपी शामिल है.
इन्हें किया गया गिरफ्तार
जिन आरोपियों को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है, उनमें-कस्टम डिप्टी कमिश्नर ओम प्रकाश बिष्ट, आईसीडी तुगलकाबाद, कस्टम अधीक्षक अमित कुमार, आईसीडी तुगलकाबाद, डिप्टी कमिश्नर ओम प्रकाश बिष्ट के यहां काम करने वाला चपरासी बिजेंद्र कुमार, अशोका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस में काम करने वाला कस्टम हाउस एजेंट अशोक यादव, अशोका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस में काम करने वाला रविकांत मिश्रा का नाम शामिल है.
यह भी पढ़ें- सुकन्या मंडल को हाई कोर्ट ने सशर्त दी जमानत, मवेशी तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में ईडी ने किया था गिरफ्तार
इसके अलावा दर्ज की गई FIR में मुंबई स्थित राधा मार्केटिंग का कर्मचारी उमाचरण माझी और कुलदीप कुमार का नाम शामिल है.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…
Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…
Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…
Maa Durga weapons to kill Mahishasura: महिषासुर वध के लिए मां दुर्गा को परमेश्वर शिवजी…