Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

रिश्वतखोरी से जुड़े मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, कस्टम के डिप्टी कमिश्नर और अधीक्षक समेत 5 गिरफ्तार

सीबीआई ने रिश्वतखोरी से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कस्टम डिप्टी कमिश्नर ओम प्रकाश बिष्ट, आईसीडी तुगलकाबाद, कस्टम अधीक्षक अमित कुमार, आईसीडी तुगलकाबाद समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.

CBI

सांकेतिक फोटो

सीबीआई ने रिश्वतखोरी से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कस्टम डिप्टी कमिश्नर ओम प्रकाश बिष्ट, आईसीडी तुगलकाबाद, कस्टम अधीक्षक अमित कुमार समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में एक सीमा शुल्क हाउस का एजेंट और एक अन्य आरोपी शामिल है.

इन्हें किया गया गिरफ्तार

जिन आरोपियों को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है, उनमें-कस्टम डिप्टी कमिश्नर ओम प्रकाश बिष्ट, आईसीडी तुगलकाबाद, कस्टम अधीक्षक अमित कुमार, आईसीडी तुगलकाबाद, डिप्टी कमिश्नर ओम प्रकाश बिष्ट के यहां काम करने वाला चपरासी बिजेंद्र कुमार, अशोका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस में काम करने वाला कस्टम हाउस एजेंट अशोक यादव, अशोका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस में काम करने वाला रविकांत मिश्रा का नाम शामिल है.

यह भी पढ़ें- सुकन्या मंडल को हाई कोर्ट ने सशर्त दी जमानत, मवेशी तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में ईडी ने किया था गिरफ्तार

इसके अलावा दर्ज की गई FIR में मुंबई स्थित राधा मार्केटिंग का कर्मचारी उमाचरण माझी और कुलदीप कुमार का नाम शामिल है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital