मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
Deoria Murder Case: सीएम योगी ने गुरुवार को देवरिया हत्याकांड मामले में बड़ी कार्रवाई की है. योगी सरकार ने SDM, दो पुलिस क्षेत्र अधिकारी, दो तहसीलदार और तीन अकाउंटेंट के साथ-साथ उस तहसील के 7 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है जहां घटना हुई थी. इस मामले में इन सभी अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया गया है. बता दें कि शासन की रिपोर्ट में फतेहपुर गांव में हुए हत्याकांड में कर्मचारियों और अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है. सत्य प्रकाश दुबे ने ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे के संबंध में आईजीआरएस के तहत कई शिकायतें की थी. ये शिकायतें पुलिस विभाग और राजस्व विभाग को भेजी गई थीं. मगर दोनों विभागों के अधिकारियों ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की.
इससे कई अधिकारियों और राजस्व कर्मचारियों को और भी गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के कमिश्नर और गृह विभाग के शीर्ष अधिकारियों को मामले की तह तक जाने और जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है. सीएम योगी ने कहा कि किसी भी दोषी को बख्सा नहीं जाएगा.
मामले की समीक्षा के बाद सीएम योगी ने जिन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. उनमें SDM योगेश कुमार गौड़ एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर जिलाजीत भी शामिल हैं. दोनों को निलंबित करने का निर्देश दिया गया है. सीएम योगी खुद घटना पर नजर बनाए हुए हैं.
बता दें कि हाल ही में यूपी के देवरिया के फतहपुर गांव में नौ बीघे जमीन को लेकर हुई हिंसा में एक ही परिवार के पांच लोगों समेत छह लोगों की हत्या कर दी गई. इस हत्याकांड में मारे गए सत्य प्रकाश दुबे की इकलौती जीवित बेटी शोभिता ने बुधवार को बयान दिया था कि सुबह 5:00 बजे पुलिस को झगड़े की सूचना देने के लिए फोन किया गया था. लेकिन पुलिस नहीं आई. सोमवार 2 अक्टूबर को हुए हत्याकांड ने पूरे उत्तर प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है. एक तरफ जहां पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की नृशंस हत्या के प्रतिशोध में सत्य प्रकाश दुबे का पूरा परिवार खत्म कर दिया गया. आरोप है कि सत्य प्रकाश के घर में जो कुछ भी मिला, उसे प्रेम यादव के परिवार और परिवार के सदस्यों ने काट दिया और गोली मार दी.
आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…
Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…
Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…
Aaj Ka Mausam: देशभर से मॉनसून की विदाई का दौर जारी है। दिल्ली में जहां…
Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…
Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…